wh हल्द्वानी:- आबकारी इंस्पेक्टर धीरेंद्र बिष्ट की टीम की बड़ी कार्रवाई, 360 पाउच कच्ची शराब बरामद, - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

हल्द्वानी:- आबकारी इंस्पेक्टर धीरेंद्र बिष्ट की टीम की बड़ी कार्रवाई, 360 पाउच कच्ची शराब बरामद,

आबकारी इंस्पेक्टर धीरेंद्र बिष्ट की टीम की बड़ी कार्रवाई, 360 पाउच कच्ची शराब बरामद


हल्द्वानी और शांतिपुरी क्षेत्र में तड़के चला अभियान, तीन तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज


हल्द्वानी। अवैध शराब तस्करी के खिलाफ आबकारी विभाग ने बुधवार तड़के बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 360 पाउच कच्ची शराब बरामद की। कार्रवाई के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार 13 मई 2026 को प्रातः करीब 2:30 बजे अपराध निरोधक क्षेत्र हल्द्वानी, जनपदीय प्रवर्तन दल एवं मंडलीय प्रवर्तन दल की संयुक्त टीमों ने गोला गेट और शांतिपुरी क्षेत्र में कच्ची शराब की तस्करी रोकने के उद्देश्य से अभियान चलाया।


कार्रवाई के दौरान प्रातः लगभग 4:20 बजे गोला गेट के पास एक बाइक सवार युवक को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन युवक ने बाइक की रफ्तार बढ़ाकर भागने की कोशिश की। टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपी गुरप्रीत सिंह पुत्र अमरजीत सिंह के कब्जे से 150 पाउच कच्ची शराब बरामद हुई। प्रत्येक पाउच में 300 एमएल शराब भरी हुई थी।


इसी क्रम में दूसरी टीम ने शांतिपुरी बिंदुखत्ता क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर बब्बू मान सिंह पुत्र अमर सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी की निशानदेही पर एक कट्टे से 140 पाउच कच्ची शराब बरामद की गई।
पूछताछ में मिले सुराग के आधार पर टीम ने बिंदुखत्ता क्षेत्र में ही एक अन्य व्यक्ति के घर दबिश दी, जहां लखवीर सिंह पुत्र सुरजीत सिंह के कब्जे से 72 पाउच कच्ची शराब बरामद हुई।


आबकारी विभाग ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 एवं 60/72 के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। विभागीय अधिकारियों ने कहा कि अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।


कार्रवाई में आबकारी निरीक्षक धीरेंद्र सिंह बिष्ट, प्रताप राम, उप आबकारी निरीक्षक कैलाश चंद्र जोशी, संजय कुमार तथा आबकारी सिपाही हरिश जोशी, हेम पांडे, खुशाल सिंह, महेश लोहनी और वनस्पतिरक्षक कानपाल सहित अन्य कर्मचारी शामिल

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823