wh लालकुआं/हल्द्वानी: ऑपरेशन ‘प्रहार’ में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, साइबर फ्रॉड का शातिर वारंटी गिरफ्तार….. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआं/हल्द्वानी: ऑपरेशन ‘प्रहार’ में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, साइबर फ्रॉड का शातिर वारंटी गिरफ्तार…..


हल्द्वानी/नैनीताल, 07 अप्रैल 2026


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत नैनीताल पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। लंबे समय से फरार चल रहे साइबर ठगी के एक शातिर वारंटी को पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया।


पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में कोतवाली हल्द्वानी और लालकुआं पुलिस की संयुक्त टीम का गठन किया गया।


प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी विजय मेहता और प्रभारी निरीक्षक लालकुआं बृजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई करते हुए 6 अप्रैल 2026 को थाना कामा, जिला डीग (राजस्थान) से आरोपी को दबोच लिया। अभियुक्त काफी समय से अपनी पहचान छिपाकर पुलिस से बच रहा था।


गिरफ्तार आरोपी इमरान पुत्र रईस, निवासी गदरवास थाना खोह, जिला डीग (राजस्थान) है। उसके खिलाफ फौजदारी वाद संख्या 2110/2021 व 2119/2021 में धारा 420, 120बी आईपीसी और 66 आईटी एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं।


गिरफ्तारी टीम में उप निरीक्षक गौरव जोशी, कांस्टेबल संतोष बिष्ट, अपर उप निरीक्षक प्रेम नेगी और कांस्टेबल आनंद पुरी शामिल रहे।


नैनीताल पुलिस की इस कार्रवाई को साइबर अपराध के खिलाफ एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत आगे भी फरार और वांछित अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823