Connect with us

क्राइम

OMG. मां ने शराब के लिए नहीं दिए पैसे तो बेटे ने कर दी निर्मम हत्या, शव के अंगों को पका कर खाया, और अब कोर्ट ने……

मुंबई। बॉम्बे हाईकोर्ट ने मंगलवार को कोल्हापुर अदालत के 2017 के उस फैसले को बरकरार रखा है, जिसमें एक व्यक्ति को अपनी मां की हत्या करने और और फिर शव के अंगों को खाने के लिए मौत की सजा सुनाई थी।

कढ़ाई में पकाकर खाए आंग

जस्टिस रेवती मोहिते डेरे और पृथ्वीराज चव्हाण की खंडपीठ ने कहा कि वह दोषी सुनील कुचकोरवी की मौत की सजा को बरकरार रखती है और कहा कि उसके सुधरने की कोई संभावना नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी/लालकुआं:- संगठन की मजबूती और जनसेवा पर जोर: भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने कार्यकर्ताओं का बढ़ाया उत्साह.....

यह नरभक्षण का मामला है और क्रूरता की श्रेणी में आता है। हाई कोर्ट ने कहा कि दोषी ने न केवल अपनी मां की हत्या की, बल्कि उसने उसके शरीर के अंग – मस्तिष्क, हृदय, गुर्दे और आंत भी निकाल लिए और उन्हें कढ़ाई में पका रहा था।

दोषी में नरभक्षण की प्रवृत्ति

उच्च न्यायालय ने कहा कि दोषी के सुधार की कोई संभावना नहीं है, क्योंकि वह नरभक्षण की प्रवृत्ति का है। अगर उसे आजीवन कारावास दिया जाता है, तो वह जेल में भी इसी तरह का अपराध कर सकता है। दोषी कुचकोरवी को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए फैसले की जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं:- भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेन्द्र सिंह कोश्यारी ने माँ अवंतिका मंदिर में विकास कार्यों के शिलान्यास कार्यक्रम में की सहभागिता, ये जनप्रतिनिधि गण भी रहे मौजूद......

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि आरोपी सुनील कुचकोरवी ने 28 अगस्त 2017 को कोल्हापुर शहर में अपने आवास पर अपनी 63 वर्षीय मां यल्लामा रामा कुचकोरवी की निर्मम हत्या कर दी थी। बाद में उसने शव को काटा और कुछ अंगों को कढ़ाई में तलकर खा लिया था।

यह भी पढ़ें 👉  I.I.M.U.N. Returns to Haldwani, Bringing Together Young Leaders for Three Days of Debate and Dialogue

मृतक ने आरोपी को शराब खरीदने के लिए पैसे देने से इनकार कर दिया था। जिसके बाद उसने अपनी मां की हत्या कर दी थी। आरोपी सुनील कुचकोरवी को 2021 में कोल्हापुर की एक अदालत ने मौत की सजा सुनाई थी। वह यरवदा जेल (पुणे) में बंद है।

स्रोत im

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823