wh विवाहिता ने किया सुसाइड तो मायके वालों ने सास-ससुर को जिंदा फूंका, एक साथ उठी तीन अर्थियां - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तर प्रदेश

विवाहिता ने किया सुसाइड तो मायके वालों ने सास-ससुर को जिंदा फूंका, एक साथ उठी तीन अर्थियां

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले से दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक घर में एक साथ तीन अर्थियां उठने से हड़कंप मच गया। ये अर्थियां बहू, सास और ससुर की है।

बहू की लाश फंदे पर लटकी हुई मिली, जबकि सास-ससुर घर में आग लगने से जिंदा जल गए। यह पूरी घटना कब और कैसे हुई, आइए जानते हैं…

दरअसल, पूरा मामला मुट्ठीगंज थाना क्षेत्र का है। यहां सोमवार की देर रात एक महिला अंशिका केसरवानी की संदिग्ध हालात में फंदे से झुलती हुई लाश मिली, जिससे गुस्साए मायके वालों ने उसके ससुराल में पहुंचकर घर में आग लगा दी। इससे अंशिका के सास शोभा देवी और ससुर राजेंद्र केसरवानी की जिंदा जलकर मौत हो गई।

हालांकि, पुलिस ने 5 लोगों को बचा लिया है। मायके वालों ने ससुराल वालों पर बहू की हत्या करने का आरोप लगाया था। बताया जाता है कि महिला की मौत के समय घर वाले भी अंदर थे। वे कुंडी लगाये हुए थे। पुलिस ने आसपास के लोगों की सहायता से दरवाजा तोड़ा और अंदर दाखिल हुई। वहीं, इस घटना से आसपास के लोग इतना नाराज हुए कि वे घर का सामान तोड़ने लगे।

डीसीपी ने क्या कहा?

डीसीपी दीपक भूकर ने बताया कि रात 11 बजे मुट्ठीगंज थाने में सूचना मिली कि एक महिला ने अपने ससुराल में आत्महत्या कर ली है, जिससे आक्रोशित मायके वालों ने ससुराल पक्ष के घर में आग लगा दी। हालांकि, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 5 लोगों को घर से बाहर निकाल लिया। बाद में फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।

आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस

डीसीपी ने बताया कि आग पर काबू पाने के बाद रात करीब 3 बजे मकान की जांच की गई, जिसमें मकान से 2 शव बरामद हुए, जो लड़की के सास-ससुर के थे। उन्होंने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई जारी है।

ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप

बता दें कि मृतक महिला अंशिका धूमनगंज थाना क्षेत्र के झलवा की रहने वाली थीं। उनकी शादी मुट्ठीगंज के व्यापारी अंशू के साथ हुई थी। अंशिका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। उन्होंने मायके वालों से मारपीट भी। कहा जाता है कि इसी दौरान उन्होंने ससुराल पक्ष के लोगों को घर में बंद कर आग लगा दी।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तर प्रदेश

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823