Connect with us

उत्तर प्रदेश

वाह री पुलिस:- पहले कार में खुद रखा तमंचा, बाद में युवक को दोषी बनाकर भेज दिया जेल, फिर ऐसे खुली पोल

बुलंदशहर. उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदशहर में थाना शिकारपुर कोतवाली पुलिस का अजीबोगरीब कारनामा सीसीटीवी में कैद हुआ है. पुलिस ने युवक की कार को रोककर एक अवैध तमंचा गाड़ी में रख दिया.

फिर अवैध तमंचा रखने के आरोप में युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पुलिस की इस घिनौनी करतूत का खुलासा सीसीटीवी फुटेज से हुआ. एक निर्दोष को अपराधी बनाने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है .

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी/भीमताल:- मानसून से पहले तैयारियां पूरी करें, लापरवाही पर होगी कार्रवाई: मंत्री राम सिंह कैड़ा

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि पुलिस ने बाइक सवार युवकसे तमंचा लेकर कार में रख दिया. फिर पुलिस ने तमंचे को बरामद करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया. हालांकि, यह पूरी वारदात मार्केट में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई. हालांकि एसएसपी श्लोक कुमार ने मामले का संज्ञान लेते हुए एसपी क्राइम राकेश कुमार मिश्रा को पूरे मामले की जांच सौंप दी है.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड ब्रेकिंग:- भारी बारिश का अलर्ट: कुमाऊं रेंज में पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, सभी जिलों के कंट्रोल रूम नंबर भी……..

एसपी क्राइम ने बताया कि प्राइमाफेसी पुलिस आरोपी नजर आ रही है. जिसमें थाना प्रभारी, चौकी इंचार्ज सहित अन्य पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है. वहीं इस मामले में जो भी दोषी पुलिसकर्मी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा. उधर अवैध तमंचा रखने के आरोप में जेल भेजे गए युवक को बाइज्जत रिहा कराने के लिए भी पुलिस के आलाधिकारी पूरा प्रयास कर रहे हैं.

चार पुलिस वाले निलंबित 
इस मामले में एसपी ने कार्रवाई करते हुए शिकारपुर कोतवाल सहित 4 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया. जबकि दो होमगार्ड के खिलाफ कीभागीय कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारी को रिपोर्ट भेज दी गई है. इंस्पेक्टर राजेश चतुर्वेदी, चौकी इंचार्ज शुभम चौधरी, कांस्टेबल सुनील कुमार, कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार को निलंबित किया गया है. वहीं होमगार्ड नूर हसन और भूपेंद्र कुमार दोनों की रिपोर्ट होमगार्ड कमांडेंट के पास भेजी गई है.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड ब्रेकिंग:- भारी बारिश का अलर्ट: कुमाऊं रेंज में पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, सभी जिलों के कंट्रोल रूम नंबर भी……..

स्रोत im

More in उत्तर प्रदेश

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823