Connect with us

देश-विदेश

10 लाख से अधिक कर्मचारियों को मिला बढ़े महंगाई भत्ते का फायदा, इतना बढ़ कर आएगी सैलरी

10 लाख से ज्‍यादा कर्मचारियों के महंगाई भत्‍ते में 3 फीसद की बढ़ोतरी कर दी गई है। अब उन्‍हें भी 31 फीसद की जगह 34 फीसद महंगाई भत्‍ता (Dearness Allowance, DA) मिलेगा।

बढ़ोतरी 1 जनवरी 2022 से लागू हुई है। इससे पहले जुलाई 2021 से भी 3 फीसद महंगाई भत्‍ता बढ़ा था। उस समय यह बढ़कर 28 से 31 फीसद हो गया था।

रेलवे बोर्ड ने लागू किया राष्‍ट्रपति का फैसला

रेलवे बोर्ड के HRMS में डिप्‍टी डायरेक्‍टर जय कुमार जी के मुताबिक राष्‍ट्रपति ने भारतीय रेल में महंगाई भत्‍ते में बढ़ोतरी को लागू करने की इजाजत दे दी है। अब 1 जनवरी 2022 से DA का पेमेंट 34 फीसद की दर से होगा। यह रकम बेसिक पे के 34 फीसद पर कैलकुलेट होगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बढ़ते पर्यटन दबाव पर उठे सवाल, कैरिंग कैपेसिटी तय करने की मांग तेज

7th Pay Matrix से जुड़ी है बेसिक सैलरी

जय कुमार जी के मुताबिक बेसिक पे 7वें पे कमिशन के तहत मिलने वाली 7th Pay Matrix से जुड़ी है। इसे सरकार ने 7th CPC की सिफारिश के आधार पर लागू किया था। इसमें कोई स्‍पेशल पे शामिल नहीं है। यह अलग तक का मानदेय होगा। साथ ही इसका पेमेंट मार्च की सैलरी से पहले नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बढ़ते पर्यटन दबाव पर उठे सवाल, कैरिंग कैपेसिटी तय करने की मांग तेज

1500 रुपये का होगा फायदा

एजी ऑफिस ब्रदरहुड के पूर्व अध्‍यक्ष हरिशंकर तिवारी ने बताया कि रेलवे के कर्मचारियों को भी अब बढ़ा हुआ DA मिलेगा। जनवरी और फरवरी का एरियर भी इन कर्मचारियों को मिलेगा। जिन कर्मचारियों की बेसिक पे 50 हजार रुपये के आसपास है, उन्‍हें मंथली करीब 1500 रुपये का फायदा होगा। उनकी सैलरी अब बढ़कर आएगी। इसके साथ ही उनके ट्रैवेल अलाउंस में भी फर्क पड़ेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बढ़ते पर्यटन दबाव पर उठे सवाल, कैरिंग कैपेसिटी तय करने की मांग तेज

जुलाई बाद तीसरी बढ़ोतरी

बता दें कि DA में जुलाई 2021 के बाद यह तीसरी बढ़ोतरी है। जनवरी 2020 से जुलाई 2021 तक इसमें बढ़ोतरी पर रोक लगी थी। इसे बाद में खोला गया। जुलाई में एकसाथ 11 फीसद DA बढ़ोतरी लागू हुई थी।

Continue Reading
You may also like...

More in देश-विदेश

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823