wh युवती से 5 दिन तक हाथ-पैर बांध किया रेप, जंगल में गूंजती रही चीख, जान से मारने की दी धमकी…… - UK LIVE 24 NEWS NETWORK युवती से 5 दिन तक हाथ-पैर बांध किया रेप, जंगल में गूंजती रही चीख, जान से मारने की दी धमकी…… - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

क्राइम

युवती से 5 दिन तक हाथ-पैर बांध किया रेप, जंगल में गूंजती रही चीख, जान से मारने की दी धमकी……

Mandalgarh: राजस्थान के भीलवाड़ा में माण्डलगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव से दो आरोपी युवती का अपहरण कर ले गए और जंगल में ले जा कर हाथ पैर बांधकर पीड़िता के साथ पांच दिन तक बलात्कार किया. वहीं, पीड़िता के अश्लील वीडियो बना लिए. पीड़िता ने आरोपियों के चंगुल से निकलकर पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया. 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पीड़िता द्वारा दी गई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि रतन पूरा (माण्डलगढ़) निवासी भेरू लाल पुत्र सोजी राम मीणा उम्र 22 साल और दोलजी का खेड़ा निवासी बाबूलाल पुत्र मदनलाल मीणा उम्र 25 दिनांक 19 मार्च की देर रात्रि के पीड़िता को रहवासी मकान से बाइक पर बैठा कर अपहरण कर मेनाल के घने जंगल में ले गए. 

वहां, पर एक पेड़ के नीचे पीड़िता युवती के हाथ पैर बांध दिए और मुंह पर कपड़ा बांध दिया. आरोपी भेरु लाल मीणा ने पीड़िता के साथ कई बार बलात्कार किया. इस दौरान आरोपित भेरुलाल का साथी बाबूलाल मीणा निगरानी करता रहा. पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने 5 दिन तक बंधक बनाकर प्रतिदिन कई बार रेप की घटना को अंजाम दिया. इस दौरान आरोपी भैरु लाल के मोबाइल से पीड़िता के अश्लील वीडियो बनाए लिए गए.

इस दौरान आरोपी भेरूलाल के मोबाइल फोन पर उसके भाई मुकेश का फोन आया कि तू जिस लड़की को जबरन उठाकर ले गया है उसे छोड़ दे. उसके परिजनों ने पुलिस में रिपोर्ट लिखा दी है. यह बात सुनकर आरोपी भेरूलाल और बाबूलाल दहशत में आ गए. वहीं, वे पीड़िता को बाइक पर बैठा कर 24 मार्च की शाम के करीब 6:00 बजे बीगोद के पास में छोड़ गए. 

इसके साथ ही आरोपियों ने जाते-जाते धमकी दी कि किसी को बताना मत और पुलिस में शिकायत मत करना नहीं तो जान से खत्म कर देंगे. पीड़िता ने बदहवास हालत में परिजनों को सूचना दी और माण्डलगढ़ थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया. पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल मुआयना कराया और भादंसं की धारा 376 डी,343, 366, 452 और 384 के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. 

स्रोत इंटरनेट मीडिया

Continue Reading
You may also like...

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823