Connect with us

क्राइम

बेइज्जती का बदला लेने के लिए 4 साल के मासूम को जिंदा जलाने वाले आरोपित को पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार……

बेइज्जती का बदला लेने के लिए 40 वर्षीय पड़ोसी पंचराम ने चार साल के मासूम हर्ष चेतन को जिंदा जला दिया। आरोपित ने रायपुर के उरला से तीन दिन पहले उसका अपहरण किया था। इसके बाद बेमेतरा के श्मशान घाट ले गया, जहां पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

वारदात के बाद उसने बाइक बेच दी और महाराष्ट्र के नागपुर भाग गया। पुलिस आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में हर्ष को जलाकर हत्या करने का अपराध स्वीकार किया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह हर्ष के छह वर्षीय बड़े भाई दिव्यांश की भी हत्या करना चाहता था।

यह भी पढ़ें 👉  मोहर्रम के दिन शरबत बांट रही थी हिंदू बच्ची, अचानक हो गई लापता और अब.......

आरोपित हर्ष की मां के साथ बढ़ाना चाहता था नजदीकी

एएसपी सिटी तारकेश्वर पटेल ने बताया कि आरोपित हर्ष की मां के साथ नजदीकी बढ़ाना चाहता था। इस पर चेतन दंपती ने उसे फटकार लगाई थी। आरोपित इसे अपना अपमान मानते हुए बदला लेने के ताक में था। उन्होंने बताया कि पांच अप्रैल को हर्ष का अपहरण किया गया था। इसकी जानकारी उसके माता-पिता पुष्पा चेतन और जयेंद्र चेतन ने उसी रात करीब आठ बजे उरला पुलिस को दी थी। जांच में पता चला कि पड़ोसी पंचराम सुबह 10 बजे उनके दोनों पुत्र छह साल के दिव्यांश और चार साल के हर्ष चेतन को घुमाने के लिए अपनी बाइक से ले गया था।

यह भी पढ़ें 👉  योगी राज में यहां समुदाय विशेष के युवक ने मंदिर में घुसकर मूर्तियों को किया खंडित, जानें क्या है उत्तराखंड कनेक्शन.....

लगभग आधे घंटे बाद उसने दिव्यांश को घर लाकर छोड़ दिया और हर्ष को साथ लेकर चला गया। काफी देर तक नहीं आने पर स्वजनों ने हर्ष की खोजबीन शुरू की। रात में पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। उरला पुलिस की जांच में पता चला कि आरोपित ने अपनी बाइक दुर्ग में बेची है। साथ ही उसके महाराष्ट्र में होने की सूचना मिली। उसे पकड़ने के लिए एंटी क्राइम, साइबर यूनिट और थाना उरला की टीम रवाना हुई। आरोपित पंचराम बार-बार अपना लोकेशन बदल रहा था। इसके बाद एक और बैकअप टीम रवाना की गई।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर। यहां हिंदू तीर्थ यात्रियों का धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश, पुलिस ने शुरू की जांच

फोरेंसिक और पुलिस की टीम शव व घटनास्थल का कर रही है निरीक्षण

टीम ने बीती रात को नागपुर के पास पंचराम को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपराध स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि पांच अप्रैल को सुबह लगभग 10 बजे हर्ष को लेकर वह बेमेतरा के हसदा गांव पहुंचा। वहां श्मशान घाट के पास उसके ऊपर पेट्रोल डालकर जलाने के बाद वह भाग निकला। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने हर्ष का जला शव बरामद कर लिया है। फोरेंसिक और पुलिस की टीम शव व घटनास्थल का निरीक्षण कर रही है।

स्रोत इंटरनेट मीडिया

Continue Reading
You may also like...

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823