wh ब्रेकिंग न्यूज़:- चर्चित युट्यूबर मनीष कश्यप भाजपा में शामिल, इस वजह से लिया फैसला - UK LIVE 24 NEWS NETWORK ब्रेकिंग न्यूज़:- चर्चित युट्यूबर मनीष कश्यप भाजपा में शामिल, इस वजह से लिया फैसला - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

राजनीति

ब्रेकिंग न्यूज़:- चर्चित युट्यूबर मनीष कश्यप भाजपा में शामिल, इस वजह से लिया फैसला

बिहार के चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप आज बीजेपी में शामिल हो गए है। उन्होंने आज दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की है। मनीष कश्यप ने कहा कि मेरी विचारधारा बीजेपी से मिलती है। इसलिए मैं बीजेपी में शामिल होने जा रहा हूं। मैं बीजेपी में शामिल नहीं होना चाहता था, लेकिन भाजपा नेता मनोज तिवारी ने मेरी मां को फोन कर मुझे बीजेपी में शामिल होने के लिए कहा। मैं अपनी मां की बात नहीं टाल सकता।

समर्थकों द्वारा यह भी कयास लगाया जा रहा है कि वह आने समय में विधान परिषद का चुनाव लड़ेंगे। बताते चले कि लोकसभा चुनाव 2024 में पश्चिम चंपारण लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके यूट्यूबर मनीष कश्यप बीजेपी में शामिल हो चुके हैं। इससे पहले कश्यप बीजेपी सांसद मनोज तिवारी के साथ वह दिल्ली गए, जहां उन्होंने आज बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर ली। उन्होंने बताया कि बीजेपी के सामने जो भी शर्त रखी गई, वह सारी शर्तें मान ली गईं है। मेरी लड़ाई भाजपा से नहीं थी, क्योंकि मेरी विचारधारा बीजेपी से बखूबी मिलती है।

निर्दलीय चुनाव लड़ने से बढ़ी थी मुश्किलें 
पश्चिम चंपारण लोकसभा सीट पर बीजेपी कोटे से डॉक्टर संजय जयसवाल चुनाव लड़ रहे हैं तो वहीं कांग्रेस कोटे से मदन मोहन तिवारी। इन दोनों में चुनावी घमासान थे। इन दोनों के बीच एक मनीष कश्यप चुनाव मैदान में निर्दलीय से अपने भाग्य को आजमा रहे थे। लोगों के बीच लगातार जनसंपर्क बना रहे थे। जिसके कारण बीजेपी की मुश्किलें बढ़ गई थी।

More in राजनीति

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823