Connect with us

राजनीति

अजब-गजब। जिनकी दो बीवियां उन्हें मिलेंगे 2 लाख रुपए, कांग्रेस नेता के बयान से मचा बवाल…..

पूर्व केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश के रतलाम से कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार कांतिलाल भूरिया ने गुरुवार को एक रैली को संबोधित करते हुए पार्टी द्वारा प्रस्तावित ‘महालक्ष्मी योजना’ को लेकर एक अजीबोगरीब दावा कर दिया. उनके इस दावे पर विवाद खड़ा हो गया. भूरिया ने कहा कि ​लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने अपने ‘न्याय पत्र’ (घोषणा पत्र) में महालक्ष्मी योजना का जिक्र किया है. इसके तहत हमारी सरकार बनने पर गरीब परिवार की महिलाओं को हम 1 लाख रुपये सालाना देंगे और जिसकी दो बीवियां होंगी उन्हें 2 लाख रुपये मिलेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  I.I.M.U.N. Returns to Haldwani, Bringing Together Young Leaders for Three Days of Debate and Dialogue

इस बयान पर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की. भाजपा ने कांग्रेस के नेतृत्व वाली पिछली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) सरकार में आदिवासी मामलों के केंद्रीय मंत्री रहे कांतिलाल भूरिया (73) के खिलाफ चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग की. भूरिया ने सैलाना में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘हमारा घोषणापत्र हर महिला को 1 लाख रुपये देने का वादा करता है. यह उनके बैंक खाते में जमा किया जाएगा. जिस व्यक्ति की दो पत्नियां हैं, वे दोनों इस योजना के अंतर्गत आएंगी.’

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर/भीमताल:- हरेला पर्व पर जौलकांडे में गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संदेश, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया पौधारोपण

जीतू पटवारी ने किया भूरिया के बयान का समर्थन

इसी रैली में बोलते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रमुख जीतू पटवारी ने भूरिया के बयान का समर्थन किया. उन्होंने कहा, ‘भूरिया जी ने अभी एक शानदार घोषणा की है कि दो पत्नियों वाले व्यक्ति को दोगुनी (1 लाख रुपये की वित्तीय सहायता) मिलेगी.’ कांग्रेस के घोषणापत्र के अनुसार, महालक्ष्मी योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे (BPL) जीवन यापन करने वाली महिलाओं को इस कैटेगरी से बाहर निकलने तक 8500 रुपये प्रति माह मिलेंगे, जो सालाना 102000 रुपये होते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून/लालकुआं:- पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल 'निशंक' से मिले भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी, जन्मदिवस की दीं शुभकामनाएं

स्रोत im

More in राजनीति

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823