wh लालकुआं/बिन्दुखत्ता:- पूर्व सैनिक चन्द्र सिंह रौतेला से मिले भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेन्द्र सिंह कोश्यारी…… - UK LIVE 24 NEWS NETWORK लालकुआं/बिन्दुखत्ता:- पूर्व सैनिक चन्द्र सिंह रौतेला से मिले भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेन्द्र सिंह कोश्यारी…… - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआं/बिन्दुखत्ता:- पूर्व सैनिक चन्द्र सिंह रौतेला से मिले भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेन्द्र सिंह कोश्यारी……

राष्ट्रसेवा में सैनिकों के त्याग और समर्पण को बताया प्रेरणास्रोत

लालकुआं/बिंदुखत्ता। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेन्द्र सिंह कोश्यारी ने शुक्रवार को लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के सिसम भुजिया, बिंदुखत्ता पहुंचकर भारतीय सेना से सेवानिवृत्त पूर्व सैनिक चन्द्र सिंह रौतेला के आवास पर पहुंचकर उनसे आत्मीय भेंट की।

इस दौरान कोश्यारी ने भारतीय सेना में चन्द्र सिंह रौतेला द्वारा दी गई गौरवशाली, समर्पित एवं राष्ट्रसेवा से जुड़ी सेवाओं के लिए उनका अभिनंदन करते हुए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा में अपना जीवन समर्पित करने वाले पूर्व सैनिकों का योगदान सदैव सम्मान और कृतज्ञता के साथ याद किया जाता रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी/हल्दूचौड़:- सेवा की मुहिम को मिला चिकित्सक परिवार का साथ, हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट को दिया ₹34 हजार सहयोग, देखें पूरी अपडेट:-

भाजयुमो प्रदेश महामंत्री ने इस अवसर पर क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों से भी आत्मीय संवाद किया और विभिन्न स्थानीय विषयों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा और सम्मान के लिए समर्पित वीर सैनिकों का त्याग, पराक्रम और राष्ट्रसेवा समाज के प्रत्येक व्यक्ति के लिए प्रेरणास्रोत है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं/देहरादून:- विकास कार्यों को लेकर विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने देहरादून में की ताबड़तोड़ मुलाकातें, मुख्यमंत्री समेत मंत्रियों व अधिकारियों से उठाए क्षेत्र के प्रमुख मुद्दे.....

उन्होंने कहा कि सैनिक देश की रक्षा के लिए कठिन परिस्थितियों में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं। उनके साहस और समर्पण के कारण ही देशवासी सुरक्षित वातावरण में अपने दायित्वों का निर्वहन कर पाते हैं। ऐसे वीर सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों का सम्मान करना समाज की जिम्मेदारी है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल/हल्द्वानी:- भारी बारिश की चेतावनी के चलते नैनीताल में कल 5 सितम्बर को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, आदेश जारी.....

इस दौरान स्थानीय नागरिक एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823