wh बड़ी खबर। भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की जबरदस्त भिड़ंत, लगी आग और जलकर 6 लोगों की मौत, वीडियो - UK LIVE 24 NEWS NETWORK बड़ी खबर। भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की जबरदस्त भिड़ंत, लगी आग और जलकर 6 लोगों की मौत, वीडियो - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

सामाजिक

बड़ी खबर। भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की जबरदस्त भिड़ंत, लगी आग और जलकर 6 लोगों की मौत, वीडियो

आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में बस-ट्रक की टक्कर हो गई। इस हादसे में 6 लोगों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 32 लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

6 लोगों की दर्दनाक मौत: यह हादसा बापटला जिले में हैदराबाद-विजयवाड़ा हाइवे पर बुधवार तड़के हुआ, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई। बापटला से तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद जा रही एक बस और ट्रक की टक्कर हो गई, जिसकी वजह से छह लोगों की जिंदा जलकर मौत हुई। इस सड़क हादसे में 32 लोग घायल हुए हैं, जिनका सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। जान गंवाने वाले लोगों में एक 8 साल की बच्ची भी शामिल है।

वीडियो सामने आया: दक्षिणी राज्य में हुई इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बस को आग की लपटों में घिरे हुए देखा जा सकता है। टक्कर की वजह से लगी आग इतनी ज्यादा भयंकर है कि बस और ट्रक पूरी तरह से जलकर राख हो गए हैं. आग की लपटें काफी ऊपर तक उठ रही हैं. एक अन्य वीडियो में दमकलकर्मियों को आग बुझाते हुए भी देखा गया है. दावा किया गया है कि लोग बापटला से वोट डालकर लौट रहे थे।

बस में सवार थे 42 लोग: यह प्राइवेट बस बापटला जिले के चिन्नागंजम से हैदराबाद जा रही थी। तभी हैदराबाद-विजयवाड़ा हाइवे पर चिलकलुरिपेट मंडल के पास बस की टक्कर एक ट्रक से हो गई। हादसे के तुरंत बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। घायलों ने बताया कि बस में हादसे के वक्त 42 लोग सवार थे। हाइवे पर हुए इस भीषण हादसे में ट्रक और बस ड्राइवर की मौत हो गई। बस में सवार चार अन्य लोगों को भी जान गंवानी पड़ी।

मृतकों के नाम सामने आए: मारे गए लोग बापटला जिले के ही रहने वाले हैं। मृतकों में 35 वर्षीय बस ड्राइवर अंजी, 65 वर्षीय उप्पगुंडुर काशी, 55 वर्षीय उप्पगुंडुर लक्ष्मी और 8 वर्षीय मुप्पाराजू ख्याती साश्री नाम की बच्ची शामिल है। बाकी के दो लोगों की जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।

स्रोत im

More in सामाजिक

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823