wh हल्द्वानी। UK04 हेल्पिंग हैंड्स ने लगाया रक्तदान शिविर, CO नितिन लोहनी सहित इन्होंने लिया शिविर में हिस्सा - UK LIVE 24 NEWS NETWORK हल्द्वानी। UK04 हेल्पिंग हैंड्स ने लगाया रक्तदान शिविर, CO नितिन लोहनी सहित इन्होंने लिया शिविर में हिस्सा - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

हल्द्वानी। UK04 हेल्पिंग हैंड्स ने लगाया रक्तदान शिविर, CO नितिन लोहनी सहित इन्होंने लिया शिविर में हिस्सा

UK04 हेल्पिंग हैंड्स ने लगाया रक्तदान शिविर, युवाओं के साथ सीओ नितिन लोहनी ने भी किया रक्तदान

हल्द्वानी।

UK 04 हेल्पिंग हैंड्स ग्रुप ने आज हल्द्वानी में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया। जिसमें मधुवन बैंकेट हॉल में दर्जन लोगों ने रक्तदान किया, इस दौरान सीओ हल्द्वानी नितिन लोहानी ने भी रक्तदान कर इस अभियान को सफल बनाया और लोगों से भी बढ़-चढ़कर रक्तदान करने की अपील की।

UK 04 हेल्पिंग हैंड्स टीम के करन नेगी और योगेश शर्मा ने बताया कि हल्द्वानी शहर कुमाऊं का प्रवेश द्वार है और यहां लगातार ब्लड की कमी देखी जा रही है जिस वजह से दूर दराज के मरीज काफी परेशानियों का सामना कर रहे हैं और कई लोगों को ब्लड की कमी की वजह से अपनी जान भी भी गवानी पड़ी है।

इसलिए हमारी संस्था ने आज यह रक्तदान शिविर का आयोजन किया है। उन्होंने सभी लोगों से बढ़-चढ़कर इस अभियान से जुड़कर रक्तदान करने की अपील की। यह रक्तदान शिविर स्वर्गीय बालकिशन देवकी जोशी चैरिटेबल ब्लड बैंक के साथ किया गया।

इस अभियान में भुवन चंद्र तिवारी, योगेंद्र बिष्ट, कमल सिंह धामी, पंकज तिवारी, देवेंद्र नेगी, राजू रावत, राजीव वर्मा, परीक्षित मिश्रा, पंकज शर्मा, नवीन नयाल, देवाशीष नेगी, बृजेश बिष्ट, चेतन नेगी, प्रमोद बिष्ट, श्रुति तिवारी, हेमंत साहू, रजत शर्मा, मनोज कुमार, शीतल भट्ट, हरीश बगडवाल, शुभम टम्टा, गिरधारी पांडे, विवेक पाण्डे, मोहित चौधरी, सिद्धार्थ जोशी, मनीष कुमार, हिमांशु बिष्ट, जगदीश बिष्ट, प्रबप्रीत सिंह सेठी, भैरव देवपा, दीपक आर्या, पंकज नेगी, कमल मेहता, गगन बिष्ट आदि मौजूद रहे।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823