wh आज दोपहर इनसाइड इंस्पिरेशन अकैडमी में 1 माह के समर कैंप का होगा आयोजन, विधायक मोहन सिंह बिष्ट करेंगे उद्घाटन - UK LIVE 24 NEWS NETWORK आज दोपहर इनसाइड इंस्पिरेशन अकैडमी में 1 माह के समर कैंप का होगा आयोजन, विधायक मोहन सिंह बिष्ट करेंगे उद्घाटन - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

आज दोपहर इनसाइड इंस्पिरेशन अकैडमी में 1 माह के समर कैंप का होगा आयोजन, विधायक मोहन सिंह बिष्ट करेंगे उद्घाटन

लालकुआं
रिपोर्ट:- शैलेन्द्र कुमार सिंह

राजीव नगर बंगाली कॉलोनी स्थित इनसाइट इंस्पिरेशन अकैडमी में आज से 1 माह के समर कैंप का आयोजन किया जाएगा। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि विधायक मोहन सिंह बिष्ट पहुंचेंगे जो कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम में फेमस यूट्यूबर स्टार शेखर जयसवाल एवं वरिष्ठ भाजपा नेता व समाजसेवी हेमंत नरूला के अलावा सेंचरी पल्प एंड पेपर मिल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर सुनील मधवार एवं एकेडमी एडमिन अरुणा सक्सेना भी मौजूद रहेंगी।

आज दोपहर इनसाइड इंस्पिरेशन अकैडमी में 1 माह के समर कैंप का होगा आयोजन, विधायक मोहन सिंह बिष्ट करेंगे उद्घाटन

इधर अकैडमी संचालक हिमांशु सक्सेना ने जानकारी देते हुए बताया कि आज के मौजूदा समय में बच्चों को तकनीकी ज्ञान होना बेहद आवश्यक है इसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने समर कैंप का आयोजन कराने का निर्णय लिया है जिसमें छात्र-छात्राओं को मात्र ₹100 रजिस्ट्रेशन शुल्क देकर एक माह तक फ्री कंप्यूटर कोर्स सिखाया जाएगा और इसका लाभ हर तबके के छात्र-छात्राओं तक पहुंचे इसके लिए उनकी अकैडमी पहले से ही तमाम बिंदुओं पर काम कर रही है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि समर कैंप के माध्यम से छात्र-छात्राओं को डिजिटल इक्विपमेंट अवेयरनेस, सोशल मीडिया इंफॉर्मेशन, बेसिक नॉलेज ऑफ कंप्यूटर एवं हाउ टू यूज कंप्यूटर इक्विपमेंट आदि कोर्स कराएं जाएंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का आज दोपहर 3:00 बजे विधिवत रूप से शुभारंभ किया जाएगा।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823