wh चुनाव बाद उत्तराखंड में पीने का पानी भी 15 से 25 रुपए मासिक होगा महंगा - UK LIVE 24 NEWS NETWORK चुनाव बाद उत्तराखंड में पीने का पानी भी 15 से 25 रुपए मासिक होगा महंगा - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

चुनाव बाद उत्तराखंड में पीने का पानी भी 15 से 25 रुपए मासिक होगा महंगा

देहरादून: हर तरफ से महंगाई की मार झेल रहे उत्तराखंडवासियों को अब हलक तर करने के लिए भी पहले से ज्यादा पैसे चुकाने होंगे। आज यानी एक अप्रैल से पानी के बिल में नौ से 15 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हो रही है। इस लिहाज से अब आपका पानी का बिल हर माह 15 से 25 रुपये बढ़कर आएगा। शासन की व्यवस्था के तहत हर साल एक अप्रैल से पानी के बिल में वृद्धि हो जाती है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) लालकुआं विवाद में शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा की दमदार एंट्री, चेयरमैन के समर्थन............?

शहरी क्षेत्रों में पानी का बिल हाउस टैक्स के आधार पर तय किया जाता है। शहरी क्षेत्रों में पानी के बिल में हर वर्ष 11 प्रतिशत के करीब बढ़ोतरी होती है। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में घर में लगे नलों की संख्या के आधार पर बिल और उसमें बढ़ोतरी का निर्धारण किया जाता है। घर में दो नल होने पर बिल में नौ प्रतिशत और दो से अधिक नल होने पर 11 प्रतिशत की वृद्धि की जाती है। जल संस्थान की ओर से हर तीन माह में पानी के बिल जारी किए जाते हैं। इसमें हर माह 15 से 25 रुपये की वृद्धि को पैमाना मानें तो अब बिल में 45 से 75 रुपये अधिक भुगतान करना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं ब्रेकिंग:- राष्ट्रीय स्तर पर चमका लालकुआं नगर पंचायत, "अर्बन लर्नथॉन 2.0" में हासिल किया प्रथम स्थान.......

जल संस्थान की महाप्रबंधक नीलिमा गर्ग ने बताया कि पानी के बिल में बढ़ोतरी का नियम शासन से लागू किया गया है। इसके अनुसार हर वर्ष नौ से 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी स्वत: लागू हो जाती है। इसमें शासन की ओर से ही संशोधन या बदलाव किया जा सकता है।

विलंब शुल्क में छूट खत्म

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) चेयरमैन-कोतवाल विवाद का पटाक्षेप, प्रशासन की मध्यस्थता में बनी सहमति; धरना-कार्य बहिष्कार के समाप्त होते ही एस्मा का भी हुआ निस्तारण........

पानी के बिल में विलंब शुल्क में दी जा रही छूट भी आज से नहीं मिलेगी। यह रियायत केवल मार्च में दी जाती है। अब पिछला बिल जमा करने पर उपभोक्ताओं से पूर्ण विलंब शुल्क वसूला जाएगा।

स्रोत इंटरनेट मीडिया

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823