wh (लालकुआं ब्रेकिंग) एक तरफ लेडी सिंघम तो दूसरी तरफ व्यापार मंडल, मचा बवाल, फिर अध्यक्ष और इंस्पेक्टर ने ऐसे सुलझाया मामला, देखें फोटो और वीडियो……. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK (लालकुआं ब्रेकिंग) एक तरफ लेडी सिंघम तो दूसरी तरफ व्यापार मंडल, मचा बवाल, फिर अध्यक्ष और इंस्पेक्टर ने ऐसे सुलझाया मामला, देखें फोटो और वीडियो……. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

(लालकुआं ब्रेकिंग) एक तरफ लेडी सिंघम तो दूसरी तरफ व्यापार मंडल, मचा बवाल, फिर अध्यक्ष और इंस्पेक्टर ने ऐसे सुलझाया मामला, देखें फोटो और वीडियो…….

रिपोर्ट:- शैलेन्द्र कुमार सिंह

लालकुआं। गौला रोड स्थित रेलवे फाटक पर उस समय हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला जब रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स द्वारा बंद रेलवे फाटक के नीचे से निकलने वाले वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा था।

यहां आरपीएफ लालकुआं की सब इंस्पेक्टर मनीषा मीणा अपने पुलिसकर्मियों के साथ ड्यूटी पर थीं और रेलवे के फाटक के नीचे से वाहन निकलने वालों के विरुद्ध अभियान चला रही थीं कि तभी वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सभासद राजकुमार सेतिया के पुत्र राज किरण सेतिया सुभाष नगर वार्ड नंबर 5 स्थित घर के पीछे वाले रास्ते से रेलवे फाटक की ओर आए तो उन्हें भी रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स की लेडी सिंघम मनीषा मीणा ने रोक लिया।

बाइक छोड़ने की बात से ही बहस का सिलसिला शुरू हो गया और देखते ही देखते प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी एवं अन्य व्यापारी भी मौके पर एकत्र हो गए मामला बढ़ा तो रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स के अन्य दरोगा और जवान भी मौके पर पहुंच गए।

व्यापारियों ने सब इंस्पेक्टर मनीषा मीणा पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए उनसे माफी मांगने की बात कही, मगर मनीषा मीणा अपनी कार्यवाही पर अटल रहीं। इधर मामले की गंभीरता देख आरपीएफ इंस्पेक्टर तरुण वर्मा भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट से मामले को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने की अपील की तो अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट ने कहा कि आपके स्टाफ द्वारा व्यापारी वर्ग से अभद्रता की जा रही है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस दौरान व्यापारियों ने बाजार बंद करने की चेतावनी भी दे डाली। वहीं इंस्पेक्टर तरुण वर्मा ने जैसे-तैसे सभी को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया जिसके बाद इंस्पेक्टर द्वारा आश्वासन मिलने पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी व व्यापारी शांत होकर वापस चले गए। वही शांति व्यवस्था बनी रहे इसके दृष्टिगत कोतवाली लालकुआं से सब इंस्पेक्टर चंद्रशेखर जोशी एवं सब इंस्पेक्टर यातायात भी मौके पर पहुंचे थे।

(लालकुआं ब्रेकिंग) एक तरफ लेडी सिंघम तो दूसरी तरफ व्यापार मंडल, मचा बवाल, फिर अध्यक्ष और इंस्पेक्टर ने ऐसे सुलझाया मामला, देखें फोटो और वीडियो…….
(लालकुआं ब्रेकिंग) एक तरफ लेडी सिंघम तो दूसरी तरफ व्यापार मंडल, मचा बवाल, फिर अध्यक्ष और इंस्पेक्टर ने ऐसे सुलझाया मामला, देखें फोटो और वीडियो…….
(लालकुआं ब्रेकिंग) एक तरफ लेडी सिंघम तो दूसरी तरफ व्यापार मंडल, मचा बवाल, फिर अध्यक्ष और इंस्पेक्टर ने ऐसे सुलझाया मामला, देखें फोटो और वीडियो…….

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823