wh काबीना मंत्री भगत ने रकसिया नाले में बाढ़ के निस्तारण के लिए डाइवर्जन करने के निर्देश दिए - UK LIVE 24 NEWS NETWORK काबीना मंत्री भगत ने रकसिया नाले में बाढ़ के निस्तारण के लिए डाइवर्जन करने के निर्देश दिए - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

काबीना मंत्री भगत ने रकसिया नाले में बाढ़ के निस्तारण के लिए डाइवर्जन करने के निर्देश दिए

बरसात के मौसम में रकसिया नाले में अत्याधिक बहाव के कारण हिम्मतपुर बैजनाथ, प्रेमपुर लोश्यानी, हल्दूपोखरा नायक एवं आंनदपुर ग्रामसभा की सड़कों व क्षेत्रवासियों के घरों में पानी भर जाता है, साथ ही किसानों की फसलों को भी अत्याधिक हानि होती है। जिस कारण सैकड़ों लोग प्रभावित होते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) लालकुआं विवाद में शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा की दमदार एंट्री, चेयरमैन के समर्थन............?

गुरुवार को कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने हल्द्वानी उपजिलाधिकारी मनीष सिंह, विधायक प्रतिनिधि विकास भगत, अधिशाषी अभियंता सिचाईं तरुण बंसल एवं अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण अशोक कुमार के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। जहाँ उन्होंने सिंचाईं विभाग के अधिशाषी अभियंता को बाढ़ सुरक्षा से हो रहे जलभराव के निस्तारण हेतु प्रेमपुर लोश्यानी से जंगल की तरफ डायवर्जन करने के लिए खाका तैयार कर 20 दिन के अंतराल में आकलन गठित करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) चेयरमैन-कोतवाल विवाद का पटाक्षेप, प्रशासन की मध्यस्थता में बनी सहमति; धरना-कार्य बहिष्कार के समाप्त होते ही एस्मा का भी हुआ निस्तारण........

साथ ही लोक निर्माण विभाग एवं सिचाईं विभाग के समस्त अधिकारियों की बेठेक कर हल्द्वानी विकासखंड में विकास कार्यों का सम्पूर्ण ब्यौरा माँगा और दिसंबर माह तक सभी कार्यों को गुणवत्ता पूर्वक पूर्ण करने के निर्देश दिए।

बैठक में कालाढुंगी मंडल अध्यक्ष महेंद्र दिगारी, मंडल महामंत्री विनोद बुढलाकोटि, भवान बिष्ट, किशन बिष्ट, नंद किशोर आर्य, अनिल सिंह, प्रधान भूपाल बोरा, किशन पाठक, रूप चंद आर्या, गणेश पंत, शंकर पंत, शुभाष पंत, महेंद्र सिंह नायक एवं समस्त क्षेत्रवासी व विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं ब्रेकिंग:- राष्ट्रीय स्तर पर चमका लालकुआं नगर पंचायत, "अर्बन लर्नथॉन 2.0" में हासिल किया प्रथम स्थान.......

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823