wh द्वाराहाट विकासखण्ड से विजेता बच्चे 28 मार्च को अल्मोड़ा में भरेंगे सपनों की उड़ान……. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK द्वाराहाट विकासखण्ड से विजेता बच्चे 28 मार्च को अल्मोड़ा में भरेंगे सपनों की उड़ान……. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

द्वाराहाट विकासखण्ड से विजेता बच्चे 28 मार्च को अल्मोड़ा में भरेंगे सपनों की उड़ान…….

ब्लॉक संसाधन केन्द्र द्वाराहाट में विकास खण्ड की सामुदायिक सहभागिता के अर्न्तगत सपनो की उड़ान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता कार्यक्रम का प्रारम्भ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित करते हुए मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी जयवर्धन शर्मा एवं उप शिक्षा अधिकारी डी०एल०आर्या एवम् प्रभारी ब्लॉक समन्वयक राधेश्याम गुप्ता द्वारा किया गया।

उपजिलाधिकारी द्वारा ऐसी प्रतियोगिताओं को बच्चो के लिए उपयोगी एवं महत्वपूर्ण बताते हुए बच्चो को अभिव्यवक्ति एवं अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का उचित मंच भी बताया तथा शिक्षकों को निर्देश दिये कि बच्चो को ऐसे कार्यक्रमों में अधिक से अधिक प्रतिभाग कराया जाये। उपशिक्षा अधिकारी डी एल आर्या ने कहा कि बच्चों की प्रतिभा निखारने के लिए सर्व शिक्षा अभियान के तहत ‘सपनों की उड़ान’ योजना चलायी जा रही है।

द्वाराहाट विकासखण्ड से विजेता बच्चे 28 मार्च को अल्मोड़ा में भरेंगे सपनों की उड़ान…….

इसका उद्देश्य ‘बेहतर शिक्षा से ही बेहतर जीवन संभव’ है, ताकि स्कूलों में शैक्षिक माहौल पैदा हो। बच्चों में सृजनशीलता विकसित कर उन्हें भविष्य के प्रति प्रेरित किया जा सके। कार्यक्रम का संचालन प्रीति अधिकारी एवम् भावना नागरकोटी ने किया।

प्रभारी ब्लॉक समन्वयक राधेश्याम गुप्ता ने सभी विजेता बच्चों को आगामी 28 मार्च को अल्मोड़ा में आयोजित होने वाली जिला स्तरीय सपनों की उड़ान प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी। प्रतियोगिता में विजेताओं में बहुआयामी शैक्षणिक स्टाल के प्राथमिक वर्ग में संकुल बिंता विजेता व संकुल बग्वालीपोखर उपविजेता रहा।

जूनियर वर्ग में संकुल बिंता विजेता और संकुल द्वारसों उपविजेता रहा। निबंध प्रतियोगिता में कुन्स्यारी के नीरज रावत प्रथम छतगुल्ला की मीनाक्षी द्वितीय और बैनाली के मुकुल सिंह तृतीय स्थान पर रहे। सपनों के चित्र प्रतियोगिता के प्राथमिक वर्ग में राजकीय प्राथमिक विद्यालय नवीन रियूनी की खुशी राणा प्रथम, मल्लीमिरई की अमीषा द्वितीय और नौलाकोट के विनय तृतीय स्थान पर रहे।

जबकि इसी प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में नैनीदडगलिया के उमेश प्रथम, उभ्याडी की मनीषा द्वितीय और ऐना की गुंजन आर्य तृतीय स्थान पर रही। लोक नृत्य प्राथमिक वर्ग में संकुल जालली और जूनियर वर्ग में संकुल रियूनी विजयी रहे। कविता पाठ में रा०प्रा०वि० कामा के कृष्णम लोहनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम का संचालन प्रीति अधिकारी एवं भावना नगरकोटी निर्णायकों में दीपक पाण्डेय, अनुशासन समिति में निरंजन कुमार, पुष्कर सिंह , रमेश लाल वर्मा, गिरधर सिंह राणा, पुरस्कार वितरण एवं क्रय समिति में मोहन नाथ गोस्वामी, अंजू साह ,त्रिभुवन सिंह , पूरन सिंह बिष्ट, भोजन समिति में जगदीश चन्द्र तिवारी, तारा सिंह रौतेला, मनोज पंत, राजेश पाण्डे, कार्यक्रम मीडिया प्रभारी प्रसून अग्रवाल, निर्णायक मण्डल में ललित मोहन जोशी, त्रिलोक सिंह अधिकारी, लक्ष्मी आर्या, मीरा काला, दीपक पांडे, कमल किशोर आर्य, अंजू साह, त्रिभुवन सिंह, रितु लोहनी, जीवंती राणा, शोभा नेगी, नविता वर्मा, नरेंद्र सिंह बोरा, कमला अरोड़ा, विजय चंद्र, मीनाक्षी डोभाल, महेश कुमार आर्य, नरेंद्र सिंह राणा, विनोद कुमार पंत, ललित पालीवाल, गजेंद्र किरोला, कमला, मनोज अधिकारी, हेमा कोली, मोहन नाथ गोस्वामी, ललित मोहन पांडे, अंजू शाह, नीतू यादव, तारा अधिकारी, ललित मोहन पांडे, पूजा अग्रवाल, रेनु दरमोली, किरन, वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823