Connect with us

उत्तर प्रदेश

उत्तराखंड से सटे इस इलाके में एलियन की सूचना मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस पहुंची तो…….

बरेली में ‘एलियन’ होने सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया. आनन फानन में मौके पर पुलिस पहुंची तो दंग रह गई, क्योंकि वह ‘एलियन’ नहीं बल्कि विदेशी पर्यटक मिले.

पूछताछ में पता चला कि दोनों विदेशी पर्यटक गूगग मैप की मदद से जा रहे थे, लेकिन रास्ता भटक गए.

दरअसल, दो विदेशी पर्यटक रास्ता भटकने की वजह से बहेड़ी में चुरैली डैम के पास पहुंच गए. ज्यादा रात होने की वजह से वह पास में ही अपना टेंट लगाने लगे. आसपास के ग्रामीणों को अंधेरे में पर्यटकों के हेलमेट में लगी लाइट चमचमाती दिखी, तो उन्हें लगा कि वहां कोई ‘एलियन’ है. जिसकी सूचना उन्होंने तत्काल पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जांच पड़ताल की तो माजरा कुछ और ही निकला.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:- तराई पूर्वी डीएफओ हिमांशु बागरी का यूपी में भी जबरदस्त एक्शन, खैर तस्करी पर कसा शिकंजा......देखें रिपोर्ट:-

https://x.com/bhimmanoharbly/status/1882758892347924613?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1882758892347924613%7Ctwgr%5E13370ab884595549883b0757eda756b33a319fb4%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fapi-news.dailyhunt.in%2F

गूगल मैप से भटके रास्ता
दोनों विदेशी पर्यटकों के रास्ता भटकने की वजह गूगल मैप बना. दोनों पर्यटक फ्रांस के नागरिक हैं. रात में परेशान देखकर स्थानीय लोगों ने उन्हें पुलिस चौकी पर पहुंचाया. इसके बाद बहेड़ी पुलिस ने दरियादिली दिखाते हुए अपने विदेशी मेहमानों की मदद की.

भाषा बाधा बनी तो पुलिस ने आलाधिकारियों से बातचीत करके उनकी मदद की और उनके गंतव्य स्थान की ओर रवाना किया. पुलिस के मुताबिक, फ्रांस के ब्रायन जैक्स गिलबर्ट और सेबेस्टीयन फ्रैंकॉइस ग्रेबियल 7 जनवरी को फ्लाइट से दिल्ली आए थे. उन्हें साइकिल से नेपाल की राजधानी काठमांडु जाना था.

दिल्ली से जा रहे थे काठमांडू
पुलिस ने बताया कि दिल्ली पहुंचने के बाद दोनों फ्रांसीसी नागरिक अगले ही दिन से नेपाल के लिए साइकिल लेकर चल पड़े. बताया जा रहा है कि दोनों साइकिल सवार पर्यटक गूगल मैप के सहारे रास्ता देखकर जा रहे थे. इसी दौरान वह पीलीभीत की जगह बहेड़ी पहुंच गए.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:- तराई पूर्वी डीएफओ हिमांशु बागरी का यूपी में भी जबरदस्त एक्शन, खैर तस्करी पर कसा शिकंजा......देखें रिपोर्ट:-

इसके बाद स्थानीय लोगों ने विदेशी मेहमानों तक पुलिस चौकी तक पहुंचाया. फ्रांसीसी नागरिकों को पीलीभीत से होते हुए उत्तराखंड के टनकपुर के रास्ते काठमांडु जाना था, लेकिन वह रास्ता भटककर बहेड़ी के चुरेली डैम की ओर पहुंच गए. इसके बाद कुछ लोगों ने उन्हें ‘एलियन’ समझ लिया. रात 11 बजे करीब दोनों को स्थानीय लोगों ने पुलिस चौकी पहुंचा दिया.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:- तराई पूर्वी डीएफओ हिमांशु बागरी का यूपी में भी जबरदस्त एक्शन, खैर तस्करी पर कसा शिकंजा......देखें रिपोर्ट:-

पर्यटकों ने पुलिस की तारीफ
इस संबंध में सीओ अरुण सिंह ने बताया कि ग्रामीणों से ‘एलियन’ होने की सूचना मिली थी. फ्रांसीसी साइकिल सवारों ने रात होने की वजह से टेंट लगाने के लिए अपने सिर पर लाइट वाला कैंप लगाया था. ग्रामीण से सूचना मिली तो पूरे मामले की जानकारी हुई.

सीओ अरुण सिंह के मुताबिक, रात अधिक होने की वजह से उन्हें यहां के ग्राम प्रधान के घर ठहराया गया. इसके बाद सुबह नाश्ता कराने के बाद दोनों पर्यटकों को नेपाल के लिए रवाना कर दिया गया. उन्होंने कहा कि यह जानकर बहुत खुशी हुई कि उन्होंने बरेली पुलिस की तारीफ की है.

स्रोत im

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तर प्रदेश

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823