wh हल्द्वानी/कालाढूंगी। ऋषभ मेहरा ने इस प्रतियोगिता में देश के लिए जीता गोल्ड, वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज पाठक ने घर पहुंचकर दीं शुभकामनाएं - UK LIVE 24 NEWS NETWORK हल्द्वानी/कालाढूंगी। ऋषभ मेहरा ने इस प्रतियोगिता में देश के लिए जीता गोल्ड, वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज पाठक ने घर पहुंचकर दीं शुभकामनाएं - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

हल्द्वानी/कालाढूंगी। ऋषभ मेहरा ने इस प्रतियोगिता में देश के लिए जीता गोल्ड, वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज पाठक ने घर पहुंचकर दीं शुभकामनाएं

हल्द्वानी/कालाढूंगी
ताइक्वांडो इंटरनेशनल चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने पर जीतपुर निगलटीया निवासी विक्की मेहरा के पुत्र ऋषभ मेहरा को क्षेत्रवासियों सहित भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख मनोज पाठक ने उनके आवास पर पहुंचकर उनका भव्य स्वागत करते हुए उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की।

इस दौरान मनोज पाठक ने कहा कि यह हर्ष का विषय है कि इस क्षेत्र से ऋषभ जैसे प्रतिभा के धनी युवा ने ताइक्वांडो गेम में इंटरनेशनल प्रतियोगिता में तहत गोल्ड मेडल जीतकर क्षेत्र का ही नहीं बल्कि पूरे देश और उत्तराखंड का नाम रोशन किया है और यह हम सब के लिए गौरवशाली पल है।

उन्होंने क्षेत्र के सभी प्रबुद्ध निवासियों के साथ एकत्र होकर भव्य जुलूस निकाला और ऋषभ मेहरा को उनके परिजनों ने आरती उतारकर गोल्ड मेडल जीतने पर स्वागत किया। इस दौरान मुख्य रूप से स्वागत करने वालों में रवि कुरिया, नारायण सिंह मेहरा, दीपचंद्र जोशी, गौरव मेहरा, क्षेत्र पंचायत सदस्य संजय निगलटिया, सुरेश सहित सैकड़ों की संख्या में मातृशक्ति और क्षेत्रवासियों ने भारत मां की जयकारे नारे लगाए।

इधर मनोज पाठक ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह खेल की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्लेटफार्म तैयार करते हुए उन को प्रोत्साहित किया है यह खेल जगत के लिए भी सौभाग्य की बात है।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823