Connect with us

उत्तराखंड

हल्द्वानी (बड़ी खबर) देश के सबसे बड़े पत्रकार संगठन एनयूजे (आई) ने होली पर्व को लेकर लिया यह महत्वपूर्ण निर्णय, पढ़ें क्या है पूरा मामला……..

हल्द्वानी।
रिपोर्ट:- शैलेन्द्र कुमार सिंह

देश के सबसे मजबूत पत्रकार संगठन नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष संजय तलवार के सानिध्य में आगामी 5 मार्च को होली मिलन समारोह 2023 का आगाज किया जा रहा है जिसमें क्षेत्र के तमाम गणमान्य नागरिक एवं वरिष्ठ पत्रकार जन मौजूद रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं न्यूज़। दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की दीं शुभकामनाएं, देखें इंटरव्यू:-

प्रदेश अध्यक्ष संजय तलवार ने जानकारी देते हुए बताया कि नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) श्रम विभाग में पंजीकृत पत्रकारों का सबसे बड़ा संगठन है और इस संगठन के बैनर तले हल्द्वानी के नैनीताल रोड स्थित मधुबन बैंकट हॉल में आगामी 5 मार्च को दिन में 2:00 बजे से होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाना सुनिश्चित हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं न्यूज़। दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की दीं शुभकामनाएं, देखें इंटरव्यू:-

जिसमें उन्होंने यूनियन से जुड़े सभी पत्रकार साथियों एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और सभी वरिष्ठ पत्रकार साथियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया है। इस मौके पर प्रदेश संगठन मंत्री मनोज कुमार पांडे एवं कुमाऊं मंडल अध्यक्ष दिनेश जोशी सहित यूनियन के उत्तराखंड प्रदेश, जिला एवं नगर इकाई के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823