Connect with us

उत्तराखंड

हल्द्वानी/लालकुआं। वन विभाग एवं ओरिएंटल ट्रैल्स संस्था के संयुक्त प्रयास से स्थानीय एवं प्रवासी पक्षियों की गणना का कार्यक्रम हुआ संपन्न, ईकोटूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा:- संदीप कुमार, डीएफओ

  • स्थानीय एवं प्रवासी पक्षियों की गणना

तराई पूर्वी वन प्रभाग के अंतर्गत पहली बार वन विभाग एवं ओरिएंटल ट्रेल्स की संयुक्त टीम द्वारा स्थानीय एवं प्रवासी पक्षियों की गणना की गई जिसमें लगभग 190 प्रजातियों के पक्षियों को गणना के तहत चयनित किया गया जिसमें लगभग 20% प्रवासी पक्षी पाए गए।

संदीप कुमार, डीएफओ, तराई पूर्वी वन प्रभाग, हल्द्वानी

इधर जानकारी देते हुए प्रभागीय वनाधिकारी तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी संदीप कुमार ने बताया कि यह पहला मौका है जब एक संस्था के साथ वन विभाग द्वारा स्थानीय एवं प्रवासी पक्षियों की गणना का कार्यक्रम चलाया गया है जिसमें 190 प्रजातियों के पक्षी भी शामिल है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून/लालकुआं:- कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से मिले भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी: जनहित और विकास के मुद्दे पर हुआ मंथन......
अमित शांकले, फाउंडर, ओरियंटल ट्रेल्स संस्था

उन्होंने बताया कि इको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए यह संयुक्त प्रयास काफी सफल रहा है और भविष्य में भी संचालित किया जाता रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून/लालकुआं:- कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से मिले भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी: जनहित और विकास के मुद्दे पर हुआ मंथन......

वही ओरिएंटल ट्रेल्स संस्था के फाउंडर अमित शांकले ने जानकारी देते हुए बताया कि इससे पूर्व नैनीताल जनपद में ही अन्य स्थानों पर स्थानीय व प्रवासी पक्षियों की गणना की गई है जबकि तराई पूर्वी में वन विभाग के साथ मिलकर यह पहला पक्षियों की गणना का कार्यक्रम संचालित किया गया जिसमें बाहरी राज्यों से आए प्रतिभागियों ने भी भाग लिया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून/लालकुआं:- कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से मिले भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी: जनहित और विकास के मुद्दे पर हुआ मंथन......

साथ ही वन विभाग एवं बाहरी राज्यों के साथ ही स्थानीय प्रतिभागियों के संयुक्त प्रयास से ही 190 प्रजातियों की गणना की गई जिसमें लगभग 20% प्रवासी पक्षी पाए गए। उन्होंने बताया कि पर्यावरण संतुलन एवं पौधों के नए जीवन में पक्षियों का भी महत्वपूर्ण रोल होता है इसलिए यह गणना की गई है जिसे भविष्य में भी जारी रखा जाएगा।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823