wh यहां सनकी पिता ने अपनी तीन बेटियों व पत्नी पर तलवार से किया जानलेवा हमला, मची चीख पुकार….. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तर प्रदेश

यहां सनकी पिता ने अपनी तीन बेटियों व पत्नी पर तलवार से किया जानलेवा हमला, मची चीख पुकार…..

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में स्थित भिलाई में एक सनकी पिता ने अपनी तीन बेटियों और पत्नी पर तलवार से जानलेवा हमला कर दिया। इससे एक बेटी की मौत हो गई, जबकि दो बेटी और पत्नी घायल है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची आरोपी अमर देव राय को गिरफ्तार कर लिया है। मामला खुर्सीपार थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेलर चालक अमर देव राय शुक्रवार रात अपने घर पहुंचा। इसे बाद रात से ही उसके घर में झगड़ा हो रहा था। देर रात करीब 3.30 बजे अचानक घर से चींखने की आवाज आने लगी।

चीखें सुनकर पड़ोस में रहने वाली एक लड़की उसके घर पहुंची तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। जब पड़ोसी पिछले दरवाजे के पास पहुंचे तो उन्होंने देखा कि अमर देव राय वहां से भाग रहा था। उसके पीछे खून से लथपथ दो बेटियां निकलीं और उन्होंने चिल्लाते हुए कहा कि अंदर मां और बहन हैं, उन्हें बचाओ। इसके बाद दोनों वहीं गिरकर बेहोश हो गईं।

तीनों का इलाज जारी

पड़ोसी तुरंत वहां गए और पुलिस को फोन किया। सूचना मिलते ही पलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि एक लड़की की मौत हो गई है, जबकि तीन की हालत गंभीर है। फिर तीनों को शंकरा मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि हमले में अमर देव राय की बेटी 18 वर्षीय ज्योति राय की मौत हो गई है। वहीं उसकी पत्नी 40 वर्षीय देवंती राय, बड़ी बेटी 20 वर्षीय वंदना सिंह पति अभिषेक सिंह और 17 वर्षीय प्रीति राय गंभीर रूप से घायल हैं। तीनों की हालत फिलहाल गंभीर बताई जा रही है।

बेटे पर नहीं किया हमला

वहीं घटना के समय 8 वर्षीय बेटा अभिषेक राय भी घर में था। पिता ने उसके ऊपर कोई हमला नहीं किया। वो पूरी तरह से सुरक्षित है। अभिषेक काफी डरा हुआ है। उसने बस इतना बताया कि पापा ने मां और दीदी को तलवार से मारा है। पुलिस का कहना है कि बेटे की मानसिक स्थिति स्थिर होने पर उससे पूछताछ की जाएगी।

पति-पत्नी और बेटी में इतना बड़ा झगड़ा किस बात को लेकर हुआ कि पति को जानलेवा हमला करना पड़ा। इसका पता फिलहाल नहीं चल पाया है। पुलिस पड़ोसियों और आरोपी पति से पूछताछ कर रही है। प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि घरेलू विवाद को लेकर झगड़ा हुआ था और देखते-देखते काफी बढ़ गया। पुलिस ने पूरे घर को सील कर दिया है। साथ ही मामले की जांच की जा रही है।

स्रोत इंटरनेट मीडिया

Continue Reading
You may also like...
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तर प्रदेश

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823