wh बड़ी खबर (लालकुआं) सेंचुरी पेपर मिल के दिग्गज श्रमिक नेता का हुआ निधन, क्षेत्र में शोक की लहर - UK LIVE 24 NEWS NETWORK बड़ी खबर (लालकुआं) सेंचुरी पेपर मिल के दिग्गज श्रमिक नेता का हुआ निधन, क्षेत्र में शोक की लहर - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

बड़ी खबर (लालकुआं) सेंचुरी पेपर मिल के दिग्गज श्रमिक नेता का हुआ निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

लालकुआं न्यूज़- सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल के दिग्गज श्रमिक नेता एवं वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष देवकीनंदन सुयाल को ब्रेन हेमरेज होने के चलते गंभीर हालत में दिल्ली के मैक्स अस्पताल में ले जाया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। वहीं देर शाम देवकीनंदन सुयाल को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हल्दूचौड़ के गंगापुर कबडाल निवासी एवं सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल की वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष डीएन सुयाल उम्र 69 वर्ष का दो दिन पूर्व अचानक स्वास्थ्य खराब हुआ, जिन्हें पहले हल्द्वानी के निजी चिकित्सालय में ले गए, उसके बाद राममूर्ति बरेली और वहां से दिल्ली के मैक्स अस्पताल ले जाकर भर्ती किया गया, जहां उन्हें वेंटिलेटर में रखा गया है। उसके बाद देर शाम उन्हें हल्द्वानी के सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में एडमिट कराया था। जहां उन्होंने आखिरी सांस ली।

विदित रहे कि देवकीनंदन सुयाल सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल की सबसे बड़ी यूनियन वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष हैं, साथ ही उनका संघर्षशील एवं कर्मठ व्यक्तित्व होने के चलते वह पिछले 50 वर्षों से तराई भाबर के विभिन्न आंदोलनों एवं सेंचुरी पेपर मिल के श्रमिक हितों की लड़ाई में सदैव सबसे अधिक चर्चाओं में रहे हैं, उनकी पत्नी अलका सुयाल भी बरेली रोड से जिला पंचायत सदस्य रही है।

डीएन सुयाल ने लालकुआं विधानसभा क्षेत्र से विधायक का चुनाव भी लड़ा तथा वह इंटक के उत्तराखंड प्रदेश के अध्यक्ष भी रहे हैं। क्षेत्र के तमाम जागरूक लोगों एवं सेंचुरी पेपर मिल से जुड़े तमाम अधिकारियों एवं कर्मचारियों में शौक की लहर।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823