Connect with us

उत्तराखंड

हल्द्वानी में यहां 30 नवंबर को होगा इजा बैणी महोत्सव का आयोजन

हल्द्वानी – आगामी 30 नवंबर को हल्द्वानी के एमबी इंटर कालेज परिसर में भव्य ईजा बैणी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसका लोगो आज DM वंदना सिंह सहित जिले के अधिकारियों ने लांच किया। ईजा- बैणी महोत्सव में 66 योजनाओं का लोकार्पण और 193 योजनाओं का शिलान्यास किया जायेगा। जिलाधिकारी वंदना सिंह ने बताया कि उत्तराखंड की मातृ शक्ति व लोक कला, हस्त कला, व स्वय सहायता समूहों को बढ़ावा देने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा (यूएस नगर) कैलाश रिवर बैड मिनरल एलएलपी ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 80 से अधिक ग्रामीणों ने उठाया लाभ

यहां 13 जिलों के 26 उत्पादों के विशेष प्रदर्शनी लगाई जाएगी, इसके अलावा GI टैग वाले उत्पादों को भी यहां दिखाया जायेगा, महिला उद्यमियों के द्वारा उत्पादित उत्पादों को सजीव चित्रण दिखाया जायेगा। इसके अलावा पहाड़ी अनाज के व्यंजनों को भी प्रोत्साहन देने के लिए ” अम्मा की रसोई ” को भी प्रदर्शित किया जायेगा। इसके अलावा ईजा बैणी महोत्सव में रंगा रंग कार्यक्रमों के माध्यम से लोक संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823