wh नैनीताल में लापता किशोरी के मामले में प्रभारी मंत्री रेखा आर्य ने लिया संज्ञान, राजस्व पुलिस से सिविल पुलिस को केस हस्तांतरित करने के दिए निर्देश, ये है पूरा मामला - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

नैनीताल में लापता किशोरी के मामले में प्रभारी मंत्री रेखा आर्य ने लिया संज्ञान, राजस्व पुलिस से सिविल पुलिस को केस हस्तांतरित करने के दिए निर्देश, ये है पूरा मामला

नैनीताल जनपद की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने नैनीताल के बगड़ गांव की किशोरी के गायब होने के मामले का लिया संज्ञान,जिलाधिकारी को सम्पूर्ण मामले को राजस्व पुलिस से सिविल पुलिस को हस्तांतरित करने के दिये निर्देश

देहरादून: नैनीताल जनपद के बगड़ गांव में बीती रात एक किशोरी के लापता होने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। क्षेत्र में किशोरी के संबंध में तरह -तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। ग्रामीण लोग जहां गुलदार द्वारा किशोरी को उठाकर ले जाने की बात कर रहे है तो वहीं लड़की के स्वजन अन्य आशंकाएं जता रहे हैं।

वहीं जब जनपद प्रभारी मंत्री रेखा आर्या को इस पूरी घटना की जानकारी मिली तो उनके द्वारा त्वरित इस घटना के संबंध में जिलाधिकारी नैनीताल वंदना से दूरभाष पर वार्ता की गई और निर्देशित किया गया कि चूंकि यह घटना राजस्व क्षेत्र में घटित हुई है ऐसे में इसे सिविल पुलिस को हस्तांतरित किया जाए और घटना के सभी पहलुओं की अतिशीघ्र जांच करते हुए आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।

साथ ही क्षेत्र में वन विभाग और एसडीआरएफ की टीम को बिटिया के खोजबीन में पूर्ण तत्परता के साथ कार्य करने के भी निर्देश दिए।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823