wh उत्तराखंड में यहां खाई में गिरी बोलेरो चाचा-भतीजे की हुई मौत अन्य घायल, पढ़े पूरी खबर - UK LIVE 24 NEWS NETWORK उत्तराखंड में यहां खाई में गिरी बोलेरो चाचा-भतीजे की हुई मौत अन्य घायल, पढ़े पूरी खबर - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

उत्तराखंड में यहां खाई में गिरी बोलेरो चाचा-भतीजे की हुई मौत अन्य घायल, पढ़े पूरी खबर

नैनीताल : नैनीताल जिले के रामगढ़ ब्लाक के छतौला गांव में फोर व्हीलर असंतुलित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में चाचा-भतीजी की मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार अन्य घायलों को अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है। हादसे के बद से गांव में मातम पसर गया है। हादसे में चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

निर्माणाधीन भवन देखने निकले थे स्वजन

शुक्रवार को छतौला गांव निवासी सुरेश राम(34) पुत्र बहादुर राम करीब चार दिन पहले खरीदे बोलेरो यूके 04 टीए 9858 से स्वजनों के साथ छतौला रोड से अपने गांव की ओर रवाना हुआ। सभी लोग गांव में स्थित निर्माणाधीन भवन को देखने के लिए निकले थे। वाहन चालक सुरेश गांव से कुछ दूरी पर पहुंचा ही था कि वह वाहन पर संतुलन खो बैठा। जिसके बाद बोलेरो असंतुलित होकर करीब सौ मीटर नीचे खाई की ओर पलट गई।

घायलों को निजी वाहन से पहुंचाया अस्पताल

वाहन के गिरने से वाहन में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। दुघर्टना की आवाज सुन आसपास के लोग भी घटनास्थल की ओर दौड़ पडे़। एक-एक कर वाहन के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने का अभियान शुरू किया गया। सभी को बामुश्किल मुख्य सड़क तक पहुंचाया गया, जहां से घायलों को निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने वाहन चालक सुरेश व उसकी चार वर्षीय भतीजी पीहू पुत्री कपिल चंद्र को मृत घोषित कर दिया।

हादसे में चार की हालत गंभीर

वाहन में सवार छतौला गांव निवासी गंभीर रूप से घायल शंकर राम, नीरज, कपिल, तथा अदिति को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया। सभी की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना पुलिस प्रशासन को भी भेज दी गई है। घटना में चाचा-भतीजी की मौत से गांव में कोहराम मचा हुआ है।स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल है तो वही गांव के लोग भी स्तब्ध है। क्वारब पुलिस तथा राजस्व पुलिस की टीम भी घटनास्थल की ओर रवाना हो गई है।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823