wh भारत की “नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी” में नौकरी का शानदार मौका, देखें अपडेट:- - UK LIVE 24 NEWS NETWORK भारत की “नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी” में नौकरी का शानदार मौका, देखें अपडेट:- - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

भारत की “नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी” में नौकरी का शानदार मौका, देखें अपडेट:-

नई दिल्ली: नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (National Investigation Agency, NIA) में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (Assistant Sub Inspector) और हेड कांस्टेबल (Head Constable) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके तहत, कुल 14 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसके तहत कुल 67 पदों पर भर्तियां होनी हैं। ऐसे में जो भी उम्मीदवार, इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट NIA nia.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वहीं इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि रोजगार समाचार में विज्ञापन के प्रकाशन की तिथि से एक महीने के भीतर अप्लाई करना होगा।

नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के 43 पद और हेड कांस्टेबल के 24 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदन या किसी भी तरह से अपूर्ण आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। नोटिफिकेशन के अनुसार, उम्मीदवारों की पोस्टिंग दिल्ली, गुवाहाटी, मुंबई, हैदराबाद, लखनऊ, कोची, कोलकाता, रायपुर, जम्मू, चंडीगढ़, भपोल, भुवनेश्वर, जयपुर, पटना, समते कई शहरों में की जाएगी। आवेदन करने से पहले उम्मीदवार सभी नियमों को ध्यान से पढ़ने के बाद ही आवेदन करें।

एजुकेशन क्वालिफिकेशन

असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। वहीं हेड कांस्टेबल के पदों पर आवेदन करने वाले आवेदकों को 12वीं पास होना चाहिए। इसके अलावा आयु सीमा सहित अन्य जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखना होगा।

ऐसे करें अप्लाई

नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी की ओर से जारी असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ भरा हुआ आवेदन पत्र एसपी (प्रशासन), एनआईए मुख्यालय, सीजीओ कॉम्प्लेक्स के सामने, लोधी रोड, नई दिल्ली- 110003 को भेजना होगा। इसके साथ ही शिक्षा प्रमाण पत्र की फोटोकॉपी रबर स्टांप के साथ विधिवत सत्यापित पते पर भेजी जानी चाहिए।

इंटरनेट मीडिया

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823