wh Lalkuan Alert: वन विभाग ने 100 से अधिक दुकानों पर नोटिस किये चस्पा, कहा:- खुद हटाएं अतिक्रमण नहीं तो चलेगा बुलडोजर - UK LIVE 24 NEWS NETWORK Lalkuan Alert: वन विभाग ने 100 से अधिक दुकानों पर नोटिस किये चस्पा, कहा:- खुद हटाएं अतिक्रमण नहीं तो चलेगा बुलडोजर - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

Lalkuan Alert: वन विभाग ने 100 से अधिक दुकानों पर नोटिस किये चस्पा, कहा:- खुद हटाएं अतिक्रमण नहीं तो चलेगा बुलडोजर

लालकुआं । तराई केन्द्रीय वन प्रभाग रूद्रपुर डिवीजन लालकुआँ क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ एक फिर बड़ी कार्रवाई करने जा रहा है। जिसको लेकर वन विभाग ने लालकुआँ वीआईपी गेट सहित ट्रांसपोर्ट नगर स्थित 100 से अधिक दुकानदारों को जमीन खाली करने का नोटिस दिया है।

विभाग ने अतिक्रमणकारियों को 8 नवंबर तक का समय दिया है जिसके बाद जेसीबी चलाकर अतिक्रमण खाली कराया जायेगा। वही वन विभाग द्वारा दिए खाली करने के नोटिस का दुकानदारों ने विरोध किया है।

बताते चले कि तराई केन्द्रीय वन प्रभाग रूद्रपुर डिवीजन की टांडा रेंज के अन्तर्गत वीआईपी गेट तथा ट्रांसपोर्ट नगर स्थित होटल, ढाबों तथा मिस्री लाइन के दुकान स्वामियों पर संकट के बादल मंडरा रहे है। वन विभाग ने वन भूमि पर अवैध रूप से कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर कवायद शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) लालकुआं विवाद में शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा की दमदार एंट्री, चेयरमैन के समर्थन............?

जिसको लेकर तराई केन्द्रीय वन प्रभाग रूद्रपुर डिवीजन ने लगभग 150 से अधिक दुकान स्वामियों को जमीन खाली करने का नोटिस जारी किया है।बताया जा रहा है कि वन विभाग द्वारा पूर्व में जमीन खाली करने के नोटिस जारी किए गए थे।

लेकिन उसके बावजूद कब्जा बराबर है। वही जारी नोटिस में 8 नवंबर तक समय दिया गया है जिसमें अतिक्रमणकारियों से जवाब मांगा गया है जबाब नही देने पर वन अधिनियम के अन्तर्गत कार्रवाई कर अतिक्रमण की गई भूमि खाली कराने की कार्यवाही होगी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं ब्रेकिंग:- राष्ट्रीय स्तर पर चमका लालकुआं नगर पंचायत, "अर्बन लर्नथॉन 2.0" में हासिल किया प्रथम स्थान.......

इधर मामले की जानकारी देते हुए तराई केन्द्रीय वन प्रभाग के प्रभागीय वन अधिकारी उमेश चन्द्र तिवारी ने बताया कि टांडा रेंज के अन्तर्गत वीआईपी गेट तथा ट्रांसपोर्ट नगर स्थित वन विभाग की आरक्षित वन भूमि पर लोगों द्वारा पूर्व से ही अवैध अतिक्रमण किया गया है। उन्होंने कहा कि वन विभाग द्वारा पूर्व में भी वनभूमि को खाली करने के नोटिस दिए गए थे। जिसका अतिक्रमणकारियों द्वारा आज तक कोई जबाब नही दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) चेयरमैन-कोतवाल विवाद का पटाक्षेप, प्रशासन की मध्यस्थता में बनी सहमति; धरना-कार्य बहिष्कार के समाप्त होते ही एस्मा का भी हुआ निस्तारण........

उन्होंने बताया कि अतिक्रमण की गई भूमि खाली कराने को लेकर विभाग ने 150 से अधिक अतिक्रमणकारियों को नोटिस भेजा है। नोटिस में 8 नवंबर तक समय निर्धारित किया गया है।

उन्होंने कहा कि निर्धारित समय के अंदर जबाब नही देने पर अतिक्रमणकारियों से जमीन को खाली कराने के साथ उन पर कानून कार्यवाई भी की जाएगी।

वही वन विभाग द्वारा दिए खाली करने के नोटिस का दुकानदारों ने विरोध किया है। उन्होंने क्षेत्रीय विधायक से गुहार लगाकर न्याय की मांग की है।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823