wh लालकुआं (उत्तराखंड) वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व चेयरमैन रामबाबू मिश्रा ने मुस्लिम समाज के लोगों को दी ईद उल फितर की मुबारकबाद - UK LIVE 24 NEWS NETWORK लालकुआं (उत्तराखंड) वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व चेयरमैन रामबाबू मिश्रा ने मुस्लिम समाज के लोगों को दी ईद उल फितर की मुबारकबाद - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआं (उत्तराखंड) वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व चेयरमैन रामबाबू मिश्रा ने मुस्लिम समाज के लोगों को दी ईद उल फितर की मुबारकबाद

लालकुआं (उत्तराखंड) वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व चेयरमैन रामबाबू मिश्रा ने ईद उल फितर की दी मुबारकबाद

रिपोर्टर:- शैलेन्द्र कुमार सिंह

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं नगर पंचायत लालकुआं के पूर्व चेयरमैन रामबाबू मिश्रा ने समस्त क्षेत्रवासियों ईद उल फितर की मुबारकबाद दी है। यहां उन्होंने अपने आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि लालकुआं कौमी एकता का गुलदस्ता है और यहां सभी धर्मों के लोग अपने-अपने त्योहार मिलजुलकर मनाते हैं।

रामबाबू मिश्रा, पूर्व चेयरमैन, लालकुआं

इसी क्रम में आज ईद उल फितर के मौके पर वह सभी मुस्लिम भाइयों को मुबारकबाद देते हैं। उन्होंने कहा कि दिन में नमाज के बाद वह जामा मस्जिद के बाहर पहुंचे जहां सभी मुस्लिम भाइयों के साथ उन्होंने गले लग कर ईद की मुबारकबाद दी साथ ही और कई मुस्लिम भाइयों द्वारा उन्हें ईद के मौके पर आमंत्रित किया गया था।

लालकुआं (उत्तराखंड) वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व चेयरमैन रामबाबू मिश्रा ने मुस्लिम समाज के लोगों को दी ईद उल फितर की  मुबारकबाद

जिसके तहत वह सभी लोगों के यहां पहुंचे और सिवई एवं अन्य मिष्ठान ग्रहण कर सभी को ईद की शुभकामनाएं प्रेषित की। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि रमजान का महीना मुसलमान भाइयों में बहुत ही पवित्र महीना माना जाता है और इसमें रोजेदार कठिन रोजा रखते हैं।

लालकुआं (उत्तराखंड) वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व चेयरमैन रामबाबू मिश्रा ने मुस्लिम समाज के लोगों को दी ईद उल फितर की  मुबारकबाद

उन्होंने कुछ दिन पूर्व ही सद्भाव रोजा कार्यक्रम का भी आयोजन किया था जिसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने शिरकत की थी और यही वजह है कि यहाँ सभी त्यौहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होते है इसलिए लालकुआं को कौमी एकता का गुलदस्ता कहा जाता है।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823