wh (हलचल) इस तस्वीर ने मचाई राजनीतिक गलियारों में सियासी हलचल….. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK (हलचल) इस तस्वीर ने मचाई राजनीतिक गलियारों में सियासी हलचल….. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

(हलचल) इस तस्वीर ने मचाई राजनीतिक गलियारों में सियासी हलचल…..

होली से एक दिन पहले कार्यवाहक मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी की एक तस्‍वीर ने उत्‍तराखंड के राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो गई तस्‍वीर 

मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी गुरुवार को राजधानी देहरादून लौट आए थे। उसके बाद वह पूर्व मुख्‍यमंत्री से मिले और उन्‍हें तिलक भी लगाया। जैसे ही यह तस्‍वीर सामने आई सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और नए मुख्‍यमंत्री को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई।

वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य को लेकर भी चर्चा हुई

पुष्‍कर सिंह धामी गुरुवार को देहरादून लौटकर पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के आवास पर गए और उन्हें होली की शुभकामनाएं देते हुए तिलक लगाया। माना जा रहा है कि इस दौरान वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य को लेकर भी उनके मध्य चर्चा हुई। बता दें कि रमेश पोखरियाल निशंक का नाम उत्‍तराखंड के नए मुख्‍यमंत्री की रेस में शामिल है।

होली के तुरंत बाद केंद्रीय पर्यवेक्षक देहरादून पहुंचेंगे

वहीं पार्टी की ओर से अभी तक नए मुख्‍यमंत्री को लेकर कोई स्पष्ट संकेत नहीं मिला है। ऐसा माना जा रहा है कि होली के तुरंत बाद केंद्रीय पर्यवेक्षक देहरादून पहुंचेंगे और फिर नए सीएम के नाम पर से पर्दा उठेगा। पार्टी उत्तराखंड के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पर्यवेक्षक और विदेश राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी को सह पर्यवेक्षक भी नियुक्त कर चुकी है। 

इनके नाम नए मुख्‍यमंत्री की दौड़ में

मुख्यमंत्री पद की दौड़ में पुष्‍कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट, राज्यसभा सदस्य व भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी, निवर्तमान कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, डाक्‍टर धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल, बंशीधर भगत व रेखा आर्य, निवर्तमान विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी के नाम भी चर्चा में आए हैं। 

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823