wh (कालाढूंगी) थानाध्यक्ष कालाढूंगी राजवीर सिंह नेगी ने किए ये काम, अब हो रहा नाम….. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK (कालाढूंगी) थानाध्यक्ष कालाढूंगी राजवीर सिंह नेगी ने किए ये काम, अब हो रहा नाम….. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

(कालाढूंगी) थानाध्यक्ष कालाढूंगी राजवीर सिंह नेगी ने किए ये काम, अब हो रहा नाम…..

रिपोर्ट:- शैलेन्द्र कुमार सिंह

कालाढूंगी में बतौर थानाध्यक्ष अपनी सेवाएं दे रहे राजवीर सिंह नेगी ने बीते 5 माह के दौरान कई आपराधिक गतिविधियों में लिप्त लोगों को जेल भेजने की कार्यवाही की है और उनका अभियान अभी भी जारी है। बताते चलें कि उन्होंने बीते 5 माह के कार्यकाल के दौरान अवैध कच्ची शराब 675 लीटर जब्त की है साथ ही अंग्रेजी शराब की 34 पेटी जिनकी वही गुलाब (देसी शराब) की 96 पेटी एवम् बियर की 3 पेटी पकड़ी हैं।जिनके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है उन्होंने अब तक ऐसे मामलों में 33 मुकदमे दर्ज की हैं इसके अलावा 155 ग्राम अवैध इसमें के संबंध में 5 मुकदमे दर्ज कर अब तक पांच अभियुक्तों को जेल भेजने की कार्रवाई कर चुके हैं। उन्होंने एक तमंचा की फैक्ट्री भी पकड़ी थी जिसमें दो अभियुक्तों को उन्होंने जेल भेजा था। वही एक व्यक्ति को अवैध तमंचा के साथ गिरफ्तार किया जिसे सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया। इसके अलावा उन्होंने 5 माह के अंतराल में जुए की खाई गाड़ी के मामले में 6 लोगों को जेल भेजने की कार्यवाही कर चुके हैं। गौरतलब है कि आपराधिक गतिविधियों पर लगाए जाने के मामले में राजवीर सिंह नेगी हमेशा चर्चाओं में बने रहते हैं वही बिन्दुखत्ता के चौकी इंचार्ज रहे मनोज चौधरी भी अपराधिक गतिविधियों पर काफी हद तक क्षेत्र में अंकुश लगा चुके थे हालांकि किसी मामले में उनका ट्रांसफर बनभूलपुरा कर दिया गया ऐसे में स्थानीय ग्रामीणों ने एसपी सिटी को ज्ञापन सौंप कर उन्हें वापस बिन्दुखत्ता भेजने की मांग की है ताकि अपराधिक गतिविधियों पर फिर से लगाम लगाई जा सके।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823