wh अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद लालकुआं इकाई द्वारा नगर के विद्यालय में मनाई गई रानी लक्ष्मीबाई की जयंती - UK LIVE 24 NEWS NETWORK अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद लालकुआं इकाई द्वारा नगर के विद्यालय में मनाई गई रानी लक्ष्मीबाई की जयंती - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद लालकुआं इकाई द्वारा नगर के विद्यालय में मनाई गई रानी लक्ष्मीबाई की जयंती


अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद लालकुआं इकाई के कार्यकर्ताओं द्वारा 19 नवंबर रानी लक्ष्मीबाई जयंती के अवसर पर नगर के विद्यालयों में सामान्य ज्ञान मेहंदी प्रतियोगिता आदि प्रतियोगिताएं कराई जिसका आज प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर आए छात्र छात्राओं को सम्मान करने का कार्यक्रम किया गया ।


मुख्य अतिथि के रूप में लालकुआं कोतवाली से प्रभारी निरीक्षक प्रेमा कोरंगा जी ने रानी लक्ष्मीबाई जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि छात्राओं की सहभागिता आज के जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण है और हम सभी देखते हैं कि खेल के जगत में भी किस प्रकार से छात्राओं की भूमिका बड़ी है और यातायात को लेकर और अपनी सेफ्टी को लेकर बताया कि दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग करे और ट्रिपलिंग वाहन ना चलाए ।


विशिष्ट अतिथि समाजसेवी पवन चौहान जी ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद समय-समय पर इसी प्रकार से कार्य करती है और महापुरुषों और वीरांगनाओं को याद करके समाज को एक अच्छा संदेश देने का प्रयास करते रहती है ।

मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व कार्यकर्ता मुकेश सिंह जी द्वारा विद्यार्थी परिषद के इतिहास विकास और रानी लक्ष्मीबाई जीके शौर्य पराक्रम को बताया और कहा की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छात्राओं की सुरक्षा के लिए मिशन साहसी का कार्यक्रम भी करती है जो इस वर्ष भी करने वाली है ।


कार्यक्रम का अध्यस्ता कर रहे रजनीश सिंह जी
कार्यक्रम का मंच संचालन कर रहे अक्षय राणा जी और धर्मवीर जी
कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अभिमन्यु ओझा, तहसील संयोजक रजनीश, अजय, आदर्श कार्यकर्ता उपस्थित रहें ।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823