wh यहां दरवाजे पर बैठे चार लोगों को उत्तराखंड नंबर की कार ने कुचला दो की मौके पर ही मौत, दो घायल - UK LIVE 24 NEWS NETWORK यहां दरवाजे पर बैठे चार लोगों को उत्तराखंड नंबर की कार ने कुचला दो की मौके पर ही मौत, दो घायल - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तर प्रदेश

यहां दरवाजे पर बैठे चार लोगों को उत्तराखंड नंबर की कार ने कुचला दो की मौके पर ही मौत, दो घायल

बहेड़ी थाना क्षेत्र जिला बरेली के गांव गुड़वारा में दरवाजे पर बैठे चार युवकों को एक कार ने कुचल दिया। दो की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो युवक घायल हो गए। घटना के बाद भाग रहे आरोपी कार चालक को गांव वालों ने पकड़ लिया। मारपीट के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। दोनों घायलों को बरेली के निजी अस्पताल भेजा गया। वहीं मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।

नैनीताल हाईवे पर गांव गुड़वारा के रहने वाले परमेश्वरी लाल का बेटा कमल सिंह (28) और जागन लाल का बेटा प्रेम (30), मंगली प्रसाद का पुत्र राजेंद्र और बाबूराम का बेटा मुरलीधर घर के दरवाजे पर बाहर बैठे हुए थे। चारों मंडी में सब्जियां बेंचकर आए थे। तभी उत्तराखंड नंबर की एक तेज रफ्तार कार सभी को कुचलते हुए निकल गई। कमल और प्रेम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राजेंद्र और मुरलीधर घायल हो गए। गांव वालों की सूचना पर बहेड़ी कोतवाली से पुलिस फोर्स पहुंच गया। चालक को हिरासत में ले लिया गया। कार चालक देवरनिया निवासी योगेंद्र और उसका साथी कार सवार प्रवीण भी घायल हुए हैं। इंस्पेक्टर श्रवण कुमार का कहना है कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

स्रोत इंटरनेट मीडिया

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तर प्रदेश

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823