wh लालकुआं। यहां विधायक महोदय की मौजूदगी में होगा श्री राम मंदिर का लाइव प्रसारण, सभी को किया आमंत्रित, देख रिपोर्ट:- - UK LIVE 24 NEWS NETWORK लालकुआं। यहां विधायक महोदय की मौजूदगी में होगा श्री राम मंदिर का लाइव प्रसारण, सभी को किया आमंत्रित, देख रिपोर्ट:- - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआं। यहां विधायक महोदय की मौजूदगी में होगा श्री राम मंदिर का लाइव प्रसारण, सभी को किया आमंत्रित, देख रिपोर्ट:-

निकटवर्ती क्षेत्र हल्दूचौड़ स्थित श्री रामलीला मैदान में क्षेत्रीय विधायक की मौजूदगी में प्रातः 11:00 बजे से श्री राम लाल का प्राण प्रतिष्ठा समारोह अयोध्या से सीधा प्रसारण लाइव किया जाएगा जिसमें राम भक्तों ने पूरी व्यवस्था सुनिश्चित की है और सभी से निवेदन किया है कि अधिक से अधिक संख्या में सभी राम भक्त एवं धर्म प्रेमी जनता रामलीला मैदान में मौजूद रहे।

जानकारी देते हुए भारतीय जनता पार्टी के हल्दूचौड़ के मंडल उपाध्यक्ष रोहित दुम्का ने बताया कि काल 22 जनवरी का दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज होने जा रहा है क्योंकि यहां कई वर्षों की तपस्या के बाद अयोध्या में रामलला विराजमान होने जा रहे हैं उन्होंने कहा कि भले ही श्री राम जी को 14 वर्षों का वनवास हुआ था मगर वह अपने घर में 500 वर्षों की कठिन तपस्या के बाद वह वापस अपने घर मे लौट रहे हैं जो कि वर्तमान सरकार में ही संभव हो सका है।

उन्होंने सभी धर्म प्रेमी जनता सहित सभी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों एवं समस्त जनप्रतिनिधियों से निवेदन किया है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे और भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा के लाइव प्रसारण के माध्यम से ऐतिहासिक क्षणों का गवाह बने। उन्होंने कहा है कि यह कार्यक्रम किसी भी प्रकार की राजनीति से प्रेरित नहीं है और सभी को इसमें अपनी उपस्थिति दर्ज करानी चाहिए, लाइव प्रसारण के पश्चात विशाल प्रसाद वितरण कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें सभी भक्तजनों से निवेदन किया है कि प्रसाद प्राप्त करने के उपरांत ही अपने-अपने को घरों को प्रस्थान करें।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823