wh लालकुआं। इन धार्मिक संस्कारों को पूर्ण करने हेतु गायत्री शक्तिपीठ हल्दूचौड़ कर रहा ये काम…..पढ़ें विस्तृत रिपोर्ट:- - UK LIVE 24 NEWS NETWORK लालकुआं। इन धार्मिक संस्कारों को पूर्ण करने हेतु गायत्री शक्तिपीठ हल्दूचौड़ कर रहा ये काम…..पढ़ें विस्तृत रिपोर्ट:- - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआं। इन धार्मिक संस्कारों को पूर्ण करने हेतु गायत्री शक्तिपीठ हल्दूचौड़ कर रहा ये काम…..पढ़ें विस्तृत रिपोर्ट:-

हल्दूचौड़ में तैयार हो रहा है भारतीय संस्कृति की अद्वितीय प्रदर्शनी का भवन।

रिपोर्ट:- शैलेन्द्र कुमार सिंह


हल्दूचौड़।
अखिल भारतीय विश्व गायत्री परिवार हल्दूचौड़ में मिनी शांतिकुंज की स्थापना करने जा रहा है। गायत्री शक्तिपीठ में 5 मंजिला भवन निर्माण का कार्य प्रगति पर है रविवार को गायत्री शक्तिपीठ के व्यवस्थापक बसंत पांडे ने एक पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि पांच मंजिला भव्य भवन का निर्माण प्रगति पर है निर्माण कार्य पूर्ण होने के उपरांत यहां 24 अवतारों सप्त ऋषियों और समय-समय पर हुए भक्तों, साधकों की जीवनी के सचित्र प्रदर्शनी के दर्शन प्रत्येक मंजिल की दीवारों पर होंगे और आधुनिक डिजिटल आधारित प्रदर्शनी भी बनाने की योजना है।

बसंत पांडे, प्रबंधक, गायत्री शक्तिपीठ, हल्दूचौड़

इसके अलावा षोडश संस्कार में से अधिकांश संस्कारों को न्यूनतम खर्च में कर सकने की अलग-अलग मंजिल में व्यवस्था होगी। जिसमें गर्भावस्था में होने वाला पुंसवन संस्कार , उसके बाद होने वाले नामकरण अन्नप्राशन मुंडन विद्यारंभ यज्ञोपवीत विवाह वानप्रस्थ श्राद्ध तर्पण आदि सभी संस्कार संपन्न हो सकेंगे एक मंजिल में उत्तम भोजनालय व्यवस्था रहेगी जिसमें संस्कारों के बाद लोग भोजन प्रसाद ग्रहण कर सकेंगे संस्कारों के साथ स्वावलंबन के लिए भी समर्पित होगा यह भवन।

बसंत पांडे, प्रबंधक, गायत्री शक्तिपीठ, हल्दूचौड़


उन्होंने बताया कि अभी तक 500 से अधिक महिलाएं यहां से जनेऊ बनाना, ऊन की कताई करना, धूप बनाना मालिश तेल आदि बनाने का प्रशिक्षण प्राप्त कर अपना कारोबार कर आत्मनिर्भरता के संकल्प को साकार कर रही हैं।गायत्रीकुंज परिसर में नवग्रह वाटिका राशि वाटिका समेत एक्यूप्रेशर पथ वाला श्रीराम स्मृति उपवन पहले से स्थापित है।
श्री वेदमाता गायत्री ट्रस्ट शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा समय-समय पर निर्धारित होने वाले कार्यक्रमों के दिव्य आयोजन यहां पर संपन्न होंगे।


इस दौरान हरी नंदन ओली आर एस यादव रतन गोस्वामी नरेंद्र महंत आरसी जोशी एन सी तिवारी, उर्बादत्त भट्ट इंदु जोशी मीरा तिवारी आदि मौजूद रहे।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823