wh लालकुआं। उत्तराखंड राज्य आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी की जयंती पर बिंदुखत्ता में कार्यक्रम आयोजित, पढ़ें रिपोर्ट:- - UK LIVE 24 NEWS NETWORK लालकुआं। उत्तराखंड राज्य आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी की जयंती पर बिंदुखत्ता में कार्यक्रम आयोजित, पढ़ें रिपोर्ट:- - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआं। उत्तराखंड राज्य आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी की जयंती पर बिंदुखत्ता में कार्यक्रम आयोजित, पढ़ें रिपोर्ट:-

उत्तराखंड राज्य आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाने वाले स्वर्गीय इंद्रमणि जी का जन्मदिन उत्तराखंड लोक संस्कृति दिवस के रूप में आज आदर्श इंटर कॉलेज संजय नगर बिंदुखत्ता में धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर विद्यालय के छात्र छात्राओं ने कुमाऊनी गढ़वाली सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवम् छोलिया नृत्य का आयोजन किया।

कार्यक्रम का उद्घाटन सामाजिक कार्यकर्ता कुंदन सिंह मेहता जी व पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष खिलाफ सिंह दानू जी द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।

लालकुआं। उत्तराखंड राज्य आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी की जयंती पर बिंदुखत्ता में कार्यक्रम आयोजित, पढ़ें रिपोर्ट:-

मुख्य अतिथि डॉक्टर मोहन सिंह बिष्ट विधायक लालकुआं द्वारा स्व इंद्रमणी बड़ौनी जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उत्तराखंड आंदोलन के बारे में बच्चो को बताया, इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री माननीय श्री हरिश्चंद्र दुर्गापाल जी, धरम सिंह बिष्ट, भूतपूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष खिलाफ सिंह दानू, हरीश दानू, मोहित गोस्वामी, वन अधिकार समिति के अध्यक्ष अर्जुन नाथ गोस्वामी, भाजपा मंडल अध्यक्ष बिंदुखत्ता जगदीश पंत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लालकुआं धन सिंह बिष्ट, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष मनीष बोरा, पुष्कर दानू, डा चन्द्र सिंह दानू सहित सैंकड़ों अभिभावक, पूर्व सैनिक सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य नरेंद्र कोरंगा तथा संचालन डॉ यशवंत कोश्यारी व हेमा बिशौती ने किया। इस दौरान डॉक्टर मोहन सिंह बिष्ट जी द्वारा विद्यालय में कक्षा कक्षों के निर्माण हेतु₹200000 विधायक निधि से देने की घोषणा भी की।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823