wh लालकुआं। महाशिवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर पूर्व चेयरमैन रामबाबू मिश्रा ने क्षेत्रवासियों को दीं शुभकामनाएं…… - UK LIVE 24 NEWS NETWORK लालकुआं। महाशिवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर पूर्व चेयरमैन रामबाबू मिश्रा ने क्षेत्रवासियों को दीं शुभकामनाएं…… - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआं। महाशिवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर पूर्व चेयरमैन रामबाबू मिश्रा ने क्षेत्रवासियों को दीं शुभकामनाएं……

लालकुआं।

रिपोर्ट:- शैलेन्द्र कुमार सिंह

महाशिवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं नगर पंचायत लालकुआं के पूर्व चेयरमैन रामबाबू मिश्रा ने सभी क्षेत्रवासियों को महाशिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने बताया कि भगवान शिव, सती को बचाने के लिए यज्ञस्थल पर गए, लेकिन तब तक सब खत्म हो चुका था। कैलाशपति ने क्रोधित होकर सती का शरीर उठा लिया और तांडव करने लगे। जिस दिन शिव ने तांडव किया था, वह फाल्गुन महीने के कृष्णपक्ष की चतुर्दशी (चौदहवीं) तिथि थी। महापुराण के अनुसार वही खास तिथि महाशिवरात्रि हुई। महाशिवरात्रि के अवसर पर क्षेत्र के तमाम मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। इस दौरान जगह-जगह शिवलिंग पर जलाभिषेक दुग्ध अभिषेक किया गया। इधर पूर्व चेयरमैन रामबाबू मिश्रा ने पुनः क्षेत्रवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी है।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823