wh लालकुआं। बाबा सेवादार समिति द्वारा नगर में निकाली गई श्री श्याम बाबा की भव्य निशान यात्रा, ये लोग रहे मौजूद, देखें वीडियो…..रात्रि में होगा भव्य जागरण - UK LIVE 24 NEWS NETWORK लालकुआं। बाबा सेवादार समिति द्वारा नगर में निकाली गई श्री श्याम बाबा की भव्य निशान यात्रा, ये लोग रहे मौजूद, देखें वीडियो…..रात्रि में होगा भव्य जागरण - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआं। बाबा सेवादार समिति द्वारा नगर में निकाली गई श्री श्याम बाबा की भव्य निशान यात्रा, ये लोग रहे मौजूद, देखें वीडियो…..रात्रि में होगा भव्य जागरण

लालकुआं
रिपोर्ट:- शैलेन्द्र कुमार सिंह

बाबा सेवादार समिति लालकुआं के तत्वाधान में यहां नगर क्षेत्र में भव्य निशान यात्रा निकाली गई जिसमें श्री श्याम बाबा का दरबार भी भव्य रूप से सजाया गया था। निशान यात्रा में क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोगों के अलावा महिलाओं ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

लालकुआं नगर में निकाली जा रही निशान यात्रा में शामिल श्रद्धालुगण

बताते चलें कि श्री श्याम सेवादार समिति द्वारा गुरुद्वारा प्रांगण में तमाम श्रद्धालुगण एकत्र हुए जहां से निशान यात्रा प्रारंभ की गई। निशान यात्रा मुख्य बाजार होते हुए राजकीय इंटर कॉलेज की स्थिति श्री श्याम संकीर्तन दरबार में पहुंची। श्रद्धालु श्री श्याम बाबा का जयकारा लगाते हुए चल रहे थे और जयकारों से पूरा शहर गुंजायमान हो उठा।

रामबाबू मिश्रा, पूर्व चेयरमैन लालकुआं एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता

निशान यात्रा में यातायात व्यवस्था को दूर रखने के लिए पुलिस का भी सहयोग देखने को मिला। वहीं पूर्व चेयरमैन रामबाबू मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया श्री श्याम बाबा के प्रेमियों द्वारा यहां समय-समय पर निशान यात्रा एवं श्याम संकीर्तन कराया जाता रहता है जिसमें भरी संख्या में श्रद्धालु आते हैं उन्होंने कहा कि श्याम बाबा की कृपा सभी पर बनी हुई है जिसके चलते यहां पूर्व में भी कई सफल कार्यक्रम हो चुके हैं।

निशान यात्रा में शामिल श्रद्धधालुगण

वहीं सेवादार सोनू गोयल, व्यापार मंडल की महिला उपाध्यक्ष मीना रावत एवं उपसचिव विनोद पांडे ने कहा कि लालकुआं क्षेत्र में भी श्री श्याम बाबा के प्रेमियों की संख्या लगातार बढ़ रही है जिससे कि यहां कई धार्मिक आयोजन बाबा के सानिध्य में हो चुके हैं और श्री श्याम बाबा का आशीर्वाद सभी को मिलता है।

मीना रावत, महिला उपाध्यक्ष, व्यापार मंडल

यहां गुरुद्वारा से लेकर राजकीय इंटर कालेज तक निशान यात्रा निकाली गई जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया वहीं सभी ने श्री श्याम संकीर्तन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की क्षेत्रवासियों से अपील भी की है।

सोनू गोयल, सेवादार, श्री श्याम बाबा परिवार

कार्यक्रम में मुख्य रूप से बाबा के सेवादार सुनील सपरा, अमित बंसल, राहुल गोयल, गौरव गर्ग, अनिल भट्ट, विशेष सहयोगी लोगों में जिला पंचायत सदस्य कमलेश चंदोला, बाबा बजाज एवं राधे कृपा होंडा पंतनगर के स्वामी पंकज दीक्षित, प्रेम खुराना, पवन रस्तोगी, मीनल जयसवाल, श्री श्याम सेवा मित्र मंडल, मीना रावत, विपिन शुक्ला, संजय जोशी, महेश चंद्र वर्मा, शिवम वर्मा, कैलाश जोशी शामिल रहे।

विनोद पाण्डे, उपसचिव, व्यापार मंडल, लालकुआं

वहीं सहयोगी सदस्यों में सुनील उपाध्याय, स्पर्श अग्रवाल, दीपक शर्मा, श्यामसुंदर गोयल, दिनेश कुमार गोयल, अमन अग्रवाल, पीयूष मिश्रा, राहुल मित्तल, सोनू गोयल, अमित अग्रवाल, राकेश शर्मा,हेमंत पांडे, योगेश उपाध्याय, मुकेश सिंह, विनोद शर्मा, राजेश अग्रवाल, धीरज शर्मा, चंद्रपाल श्रीवास्तव, राहुल अग्रवाल, बॉबी सम्मल, अभिषेक सिंह, लाखन सिंह मेहता, भुवन पांडे, पंकज राणा, विनोद पांडे, प्रदीप सिंह मलाडा, सपन विश्वास, सौरभ पंत, तरनजीत सिंह, अशोक नेगी, नंदन सिंह राणा, नरेश चौधरी, भुवन पांडे, देवकीनंदन गुप्ता, विक्रम गुप्ता सहित तमाम समिति सदस्य एवं श्रद्धालु गण मौजूद रहे कार्यक्रम में चरण पादुका सेवा श्री शिव शक्ति सेवा दल लालकुआं द्वारा दी जा रही है।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823