wh लालकुआं। हल्दूचौड़ के व्यापारियों ने ग्राम प्रधान व उनके पति पर लगाया बेवजह उत्पीड़न का आरोप - UK LIVE 24 NEWS NETWORK लालकुआं। हल्दूचौड़ के व्यापारियों ने ग्राम प्रधान व उनके पति पर लगाया बेवजह उत्पीड़न का आरोप - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआं। हल्दूचौड़ के व्यापारियों ने ग्राम प्रधान व उनके पति पर लगाया बेवजह उत्पीड़न का आरोप

लालकुआं। हल्दूचौड़ के व्यापारियों ने ग्राम प्रधान व उनके पति पर लगाया बेवजह उत्पीड़न का आरोप

हल्दूचौड़ एक बार फिर से सुर्खियों में है, यहां व्यापारियों ने संयुक्त रूप से हस्ताक्षर युक्त एक ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया है जिसमें कहा गया है कि हल्दूचौड़ जग्गी ग्राम सभा की ग्राम प्रधान मीना भट्ट एवं उनके पति भास्कर भट्ट द्वारा हल्दूचौड़ बाजार में अतिक्रमण किए जाने संबंधी शिकायत की गई है जबकि ऐसा कुछ नहीं है।

लालकुआं। हल्दूचौड़ के व्यापारियों ने ग्राम प्रधान व उनके पति पर लगाया बेवजह उत्पीड़न का आरोप

व्यापारियों ने ज्ञापन में एक वर्ष पूर्व की घटना का जिक्र करते हुए कहा है कि एक कांपलेक्स के बाहर विद्युत ट्रांसफार्मर लगाए जाने के विरोध स्वरूप ग्राम प्रधान मीना भट्ट एवं उनके प्रति भास्कर भट्ट द्वारा नया बाजार के व्यापारियों को बेवजह परेशान करने की नीयत से ग्राम प्रधान एवं उनके पति द्वारा लोगों की भीड़ इकट्ठा कर और ट्रांसफार्मर नहीं लगाए जाने को लेकर काफी हंगामा किया गया।

लालकुआं। हल्दूचौड़ के व्यापारियों ने ग्राम प्रधान व उनके पति पर लगाया बेवजह उत्पीड़न का आरोप

जब मामला हाईकोर्ट में पहुंचा तो हाईकोर्ट ने पुलिस सुरक्षा की मौजूदगी में विद्युत ट्रांसफार्मर लगाए जाने के आदेश दिए और उसके बाद से ही ग्राम प्रधान एवं उनके पति क्षेत्र के व्यापारियों से रंजिश रख रहे हैं और किसी ना किसी बहाने से परेशान कर रहे हैं एक बार फिर ग्राम प्रधान एवं उनके पति ने अतिक्रमण किए जाने की झूठी सूचना जिलाधिकारी को देकर व्यापारियों को परेशान किए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

व्यापारियों ने कहा है कि यहां विद्युत लाइनें लगभग 38 वर्ष पुरानी है और दुकानें भी सड़क से काफी पीछे हैं मगर बैकफुट पर आने के बाद से ही ग्राम प्रधान मीना भट्ट एवं उनके पति भास्कर भट्ट द्वारा व्यापारियों को परेशान किए जाने की नियत से अतिक्रमण का बहाना बनाकर शिकायत की गई है। ऐसे में व्यापारियों ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर परेशान ना किए जाने की अपील की है। जिलाधिकारी को हस्ताक्षर युक्त पत्र देने वालों में मुख्य रूप से व्यापारी चंदू खोलिया, नवीनचंद्र, जय दत्त, चंद्रशेखर, रमेश पांडे, मोहन लाल, महेश जोशी, हेमंत पांडे, शुभम अंडोला, भूवन चंद्र दुम्का, आनंद भट्ट, पीतांबर दत्त, केवल चंद्र भट्ट, नारायण दत्त भट्ट, रमेश अंडोला, कैलाश चंद्र, प्रेम पांडे, कृष्णा बल्लभ पांडे, परमानंद, राजेश जोशी, चंद्रशेखर अंडोला, नवीन भट्ट सहित 2 दर्जन से अधिक व्यापारी शामिल रहे।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823