wh परिवारिक कलह के चलते युवक ने फांसी लगाकर की अपनी जीवन लीला समाप्त’पुलिस ने भेजा पीएम को। - UK LIVE 24 NEWS NETWORK परिवारिक कलह के चलते युवक ने फांसी लगाकर की अपनी जीवन लीला समाप्त’पुलिस ने भेजा पीएम को। - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

परिवारिक कलह के चलते युवक ने फांसी लगाकर की अपनी जीवन लीला समाप्त’पुलिस ने भेजा पीएम को।


शान्तिपुरी। पारिवारिक कलह के चलते शांतिपुरी निवासी एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान देदी है। पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक का पंचनामा कर शव को पीएम हेतु मोर्चरी भेज दिया है।
यहां शांतिपुरी नंबर तीन निवासी देवेन्द्र सिंह नेगी उर्फ दीपू पुत्र हरक सिंह नेगी 38 वर्ष हल्द्वानी गोरापड़ाव का मूल निवासी है। कुछ वर्ष पूव से वह शांतिपुरी नंबर तीन में एक बना बनाया मकान खरीद कर उसमें रहने लगे थे। परिजनों का कहना है कि देवेन्द्र की कुछ समय पहले से परिवार में पत्नी के साथ अनबन चल रही थी। बीते बुधवार को भी किसी बात को लेकर देवेन्द्र की पत्नी ममता से झगड़ा हुआ था। जिसके बाद सुबह उसका लाश घर के बरामदे में छत के कुण्डे से लटकी पाई गयी।
सूचना पर गोरापड़ाव से शांतिपुरी पहुंचे मृतक के पिता हरक सिंह नेगी ने बेटे की हत्या होने की संभावनाओं वास्तविक पता लगाने के लिए पुलिस को बुला कर बेटे के शव को पोस्टमाडम के लिए भिजवाया। मृतक के तीन बच्चे हैं जिसमें दो बेटियां व सबसे छोटा बेटा चार वर्ष का है। मामले में किसी भी पक्ष की ओर से कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुयी थी। पिता हरक सिंह नेगी का कहना है कि पोस्मार्डम रिपोर्ट आने के बाद वह इस मामले में उचित कदम उठायेंगे।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823