wh यहां होली खेलने के बाद नदी में नहाने गए युवक डूबे, फिर…… - UK LIVE 24 NEWS NETWORK यहां होली खेलने के बाद नदी में नहाने गए युवक डूबे, फिर…… - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

यहां होली खेलने के बाद नदी में नहाने गए युवक डूबे, फिर……

शैलेन्द्र कुमार सिंह

उत्‍तरकाशी के अटाली गांव के पास भागीरथी नदी में बहे युवक की तलाश के लिए राज्य आपदा मोचन बल और भारत तिब्बत सीमा पुलिस टीम शनिवार को खोज बचाव अभियान में फिर से जुट गई। टीम ने शव बरामद कर लिया है।

अभी तक कोई पता नहीं

शुक्रवार शाम को होली खेलने के बाद युवक भागीरथी नदी में नहाने की गया था। लेकिन अचानक नदी में बह गया। युवक का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया था। शनिवार को दोबारा चलाए गए सर्च अभियान के दौरान युवक का शव बरामद हो गया। 

दूसरे युवक का शव शुक्रवार देर शाम को बरामद कर लिया

जबकि इंद्रावती नदी में मानपुर के पास डूबे युवक का शव अग्निशमन विभाग की टीम ने शुक्रवार देर शाम को बरामद कर लिया है। यह युवक भी शुक्रवार को होली खेलने के बाद नदी में नहाने के लिए गया था।

होली खेलने के बाद भागीरथी नदी में नहाने गया था युवक

भटवाड़ी ब्लाक के अटाली गांव का युवक भागीरथी नदी में डूब गया था। बताया गया कि युवक अजय गुसाईं (23 वर्ष) पुत्र भगवान सिंह गुसाईं ग्राम अठाली उपतहसील जोशियाड़ा तहसील भटवाड़ी होली खेलने के बाद भागीरथी नदी में नहाने गया था। 

इसी दौरान युवक अचानक भागीरथी बहाव में बहने लगा। सूचना पर उत्तरकाशी से आपदा प्रबंधन, एसडीआरएफ, आइटीबीपी की टीम मौके पर पहुंच गई और रेस्‍क्‍यू आपरेशन शुरू किया गया।

दूसरे युवक का शव बरामद

दूसरी घटना इंद्रावती नदी में मानपुर किशनपुर गेंडा पुल के पास हुई। यहां एक युवक नदी में डूब गया। युवक की पहचान राजा (24 वर्ष) पुत्र नागेंद्र पंवार ग्राम धराली हाल बड़ेथी निवासी के रूप में हुई। उसका शव शुक्रवार को बरामद कर लिया गया।

नदी में नहाते समय दो नाबालिग बच्चोंं की डूबने से मौत

वहीं चंपावत जिले के बनबसा में हुड्डी नदी में नहाते समय दो नाबालिग बच्चोंं की डूबने से मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे स्वजनों और पुलिस ने नदी से निकालकर दोनों बच्चों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बच्चों की मौत के बाद से स्वजनाें में कोहराम मचा हुआ है।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823