wh लालकुआं पुलिस की सक्रियता से अब तक कई अपराधी पहुंचे सलाखों के पीछे, ट्रैफिक को लेकर भी पुलिस कर रही ये कार्यवाही…… - UK LIVE 24 NEWS NETWORK लालकुआं पुलिस की सक्रियता से अब तक कई अपराधी पहुंचे सलाखों के पीछे, ट्रैफिक को लेकर भी पुलिस कर रही ये कार्यवाही…… - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआं पुलिस की सक्रियता से अब तक कई अपराधी पहुंचे सलाखों के पीछे, ट्रैफिक को लेकर भी पुलिस कर रही ये कार्यवाही……

लालकुआं।
लालकुआं पुलिस की सक्रियता के चलते अब तक अवैध कार्य को अंजाम देने वाले कई लोगों को पुलिस सलाखों के पीछे चुकी है तो वहीं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध भी उच्च अधिकारियों को निर्देश पर लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है और चालान करने के साथ ही जुर्माने की धनराशि भी वसूल करने की कार्यवाही की जा रही है। हाल ही की बात करें तो पुलिस द्वारा हल्दुचौड़ में युवकों द्वारा तमंचा प्रकरण में सक्रियता दिखाते हुए आरोपितों को गिरफ्तार कर तत्काल कार्यवाही अमल में लाई गई थी, तो वहीं कुछ दिन पूर्व हल्द्वानी के युवक का अपहरण मामले में भी लालकुआं पुलिस की सूझबूझ और तत्परता के चलते अपहरणकर्ताओं के चंगुल से युवक को सकुशल छुड़ाया गया था और आरोपितों के विरुद्ध भी पुलिस ने तत्काल कार्यवाही की जिस पर खुद एसएसपी पंकज भट्ट ने लालकुआं पुलिस को ₹5000 का इनाम देने की घोषणा की। वहीं यातायात नियमों का उल्लंघन करने की बात करें तो यहां ट्रैफिक पुलिस के एसआई योगेश सक्सेना द्वारा नेशनल हाईवे पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों से जुर्माना वसूल करने की कार्यवाही भी अमल में लाई जा रही है इतना ही नहीं वाहनों में प्रेशर हॉर्न मामले में भी पुलिस ने जुर्माना काटा और लगभग 2 दर्जन से अधिक वाहनों के प्रेशर हॉर्न निकालकर जप्त किए। लालकुआं कोतवाल डीआर वर्मा के नेतृत्व में अवैध शराब का धंधा करने वाले लोगों को पकड़ने और उन पर कानूनी कार्रवाई करने का कार्य किया जा रहा है इसके अलावा कुछ दिन पूर्व ही शहीद स्मारक के पास एक युवती से छेड़खानी करने वाले युवक को पुलिस ने महज कुछ घंटों के भीतर ही दबोच कर सलाखों के पीछे भेजने का कार्य किया हुआ है। पुलिस की सक्रियता के चलते ही सांप्रदायिक सौहार्द क्षेत्र में बना हुआ है और होली एवं अन्य संप्रदाय के लोगों के त्यौहार भी शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने का श्रेय भी कोतवाली पुलिस को जाता है। वही नैनीताल उधम सिंह नगर के संवेदनशील बॉर्डर पर भी पुलिस द्वारा दिन और रात्रि में भी चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान भी पुलिस द्वारा काटे जा रहे हैं।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823