wh लालकुआं के इन दो युवाओं ने पेश की मानवता की मिसाल, घायल का कराया उपचार, लोगों ने की सराहना - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआं के इन दो युवाओं ने पेश की मानवता की मिसाल, घायल का कराया उपचार, लोगों ने की सराहना

बीजेपी युवा मोर्चा मंडल मंत्री रोहित पांडे और उनके साथी भुवन मेलकानी में पेश की मानवता की मिसाल

युवा समाजसेवी एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के नव मनोनीत मंडल मंत्री रोहित पांडे और उनके साथी समाजसेवी भुवन मेलकानी ने मानवता की मिसाल पेश की है। रोहित पांडे और उनके साथी भुवन मेलकानी रोजाना की तरह जरूरतमंदों को नेहा रोटी बैंक के माध्यम से भोजन वितरण करने जा रहे थे कि अचानक मस्तान पेट्रोल पंप के पास एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर डंपर में जा घुसा जितने की युवक गंभीर रूप से घायल हो गया वहीं मौके पर जा रहे रोहित पांडे और भुवन मेलकानी ने अपने साधन से उसे उठाकर स्थानीय निजी चिकित्सालय ले गए और उसका उपचार कराया। बाद में पता चला कि युवक का नाम शाहरुख शाह पुत्र मदन शाह है और वह नगीना कॉलोनी, लालकुआं का रहने वाला है जो किसी कार्य से बाजार को आया था। इधर रोहित पांडे और भुवन मेलकानी द्वारा घायल अवस्था में युवक को अस्पताल में भर्ती कराकर उसका उपचार कराने पर क्षेत्रवासियों एवं गणमान्य नागरिकों ने उनकी सराहना की है।

Continue Reading
You may also like...
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823