wh (काम की खबर) इस बार केदारनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए प्रशासन ने बनाई ये नई व्यवस्था…… - UK LIVE 24 NEWS NETWORK (काम की खबर) इस बार केदारनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए प्रशासन ने बनाई ये नई व्यवस्था…… - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

(काम की खबर) इस बार केदारनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए प्रशासन ने बनाई ये नई व्यवस्था……

रुद्रप्रयाग। इस यात्रा सीजन केदारनाथ आने वाले श्रद्धालुओं को बाबा के दर्शनों के लिए घंटों कड़ाके की ठंड में नंगे पांव खड़े होकर इंतजार नहीं करना होगा। प्रशासन की ओर से दर्शनों के लिए टोकन की व्यवस्था लागू की जा रही है।

दुकानदार के पास जमा करानी होंगी खाली बोतलें

इसके अलावा यात्रा पड़ावों पर प्लास्टिक का कचरा कम करने के लिए भी नई पहल होगी। इसके तहत श्रद्धालुओं को प्लास्टिक की खाली बोतलें दुकानदार के पास जमा करानी होंगी। यह बात केदारनाथ यात्रा के सुव्यवस्थित संचालन को गुप्तकाशी इंटर कालेज में बुलाई गई जनप्रतिनिधि, तीर्थ पुरोहित, अधिकारी व स्थानीय निवासियों की बैठक में जिलाधिकारी मनुज गोयल ने कही।

इस लिए की टोकन व्यवस्था लागू

उन्‍होंने कहा कि मंदिर परिसर में दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ न हो, इसके लिए टोकन व्यवस्था लागू की जा रही है। यात्रा के दौरान पेयजल समेत पेय पदार्थों के लिए प्लास्टिक की बोतलों के उचित निस्तारण को सभी दुकानदारों से सहयोग की अपेक्षा की गई है। इसके तहत सभी तरह की प्लास्टिक की बोतलों पर दुकानदारों की ओर से टैग लगाया जाएगा।

दुकानदार लेंगे अतिरिक्‍त शुल्‍क

दुकानदार श्रद्धालुओं से पानी की बोतल का अतिरिक्त शुल्क लेंगे और उपयोग के बाद खाली बोतल लौटाने पर यह शुल्क वापस कर दिया जाएगा। लेकिन, बोतल पर टैग लगा होना चाहिए। शुल्क लौटाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से आफिस खोला जा रहा है।

व्यवस्थाओं पर हुई चर्चा

बैठक में यात्रा के सफल संचालन को यातायात, स्वास्थ्य, पेयजल, स्वच्छता, विद्युत, आवास आदि व्यवस्थाओं पर भी चर्चा हुई। साथ ही तीर्थ पुरोहित व पंडा समाज के सदस्यों से सुझाव भी लिए गए। इस मौके पर केदारनाथ विधायक शैला रानी रावत ने कहा कि यात्रा के बेहतर संचालन के लिए सभी को इसमें अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी।

बैठक में अधिशासी अभियंता ऊर्जा निगम डीएस चौधरी, अधिशासी अभियंता जल संस्थान संजय सिंह, पुलिस उपाधीक्षक विमल रावत, जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार, अध्यक्ष प्रधान संगठन सुभाष रावत, विष्णुकांत शुक्ला, विपिन सेमवाल, बृजेश शुक्ला आदि मौजूद रहे।

स्रोत इंटरनेट मीडिया

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823