wh उत्तराखंड (बिग ब्रेकिंग) कलम की कमान अब तलवार के हाथ, जानें क्या है पूरा मामला…… - UK LIVE 24 NEWS NETWORK उत्तराखंड (बिग ब्रेकिंग) कलम की कमान अब तलवार के हाथ, जानें क्या है पूरा मामला…… - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

उत्तराखंड (बिग ब्रेकिंग) कलम की कमान अब तलवार के हाथ, जानें क्या है पूरा मामला……

देहरादून/हल्द्वानी
आखिरकार कलम की कमान अब तलवार की हाथ पहुंच ही गई……जी हां यह वाक्या देहरादून में वरिष्ठ पत्रकार ब्रह्म दत्त शर्मा की मौजूदगी में हुआ। दरअसल नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट (इंडिया) के देहरादून में चुनाव संपन्न हुए जिसमें वरिष्ठ पत्रकार संजय तलवार को निर्विरोध नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट (इंडिया) का उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष चुना गया यूनियन के मुख्य चुनाव अधिकारी/संरक्षक एवं वरिष्ठ पत्रकार ब्रह्मदत्त शर्मा की मौजूदगी में इसकी घोषणा की गई इधर वरिष्ठ पत्रकार वीरेंद्र भारद्वाज को प्रदेश का महामंत्री नियुक्त किया गया है।

संजय तलवार, निर्विरोध निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष, नेशनल यूनियन और जर्नलिस्ट (इंडिया) उत्तराखंड

इस अवसर पर हिमालयन ट्रस्ट के सीएमडी प्रोफेसर डा.फारूक, दून मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. आशुतोष सयाना ने भी कार्यक्रम में पहुंच कर नव निर्वाचित अध्यक्ष व महामंत्री को शुभकानाएं दी। वहीं निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष कैलाश जोशी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष संजय तलवार और प्रदेश महामंत्री वीरेंद्र भारद्वाज ने अपने संयुक्त बयान में कहा कि पत्रकार हितों के लिए वह स्वयं और नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्ट (इंडिया) संगठन द्वारा पत्रकारों हितों को लेकर बहुत सी लड़ाईयां लड़ी गई हैं जिन्हें वह भी जारी रखेंगे। साथ ही पत्रकार हितों के लिए शासन स्तर से लेकर मुख्यमंत्री स्तर तक शिष्टमंडल को साथ लेकर वार्ता की जाएगी।

प्रदेश में संगठन के मजबूत करने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि संगठन के विस्तार करने के लिए वह पहले कुमाऊं और गढ़वाल के अध्यक्ष बनाएंगे जिसके बाद जिलाध्यक्ष की घोषणा की जाएगी और जिला अध्यक्ष के द्वारा नगर इकाइयां बनाई जाएंगी जिसकी रूपरेखा अभी से बनानी प्रारंभ कर दी गई है और जल्द ही प्रदेश भर में नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्ट (इंडिया) की मजबूत टीम बनकर तैयार होगी उन्होंने बताया कि यह संगठन श्रम विभाग में पंजीकृत संगठन है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामचंद्र कनौजिया, धर्मेंद्र चौधरी, निशांत चौधरी, डॉ गिरीश रंजन तिवारी दिनेश जोशी, भगवान सिंह गंगोला, प्रमोद बमेटा, सतीश जोशी, राहुल वर्मा, काशीराम सैनी, शैलेन्द्र कुमार सिंह, सतीश कुमार, मुकुल आर्या, जफर अंसारी, अतुल शर्मा, आशीष पांडे, राजेंद्र अधिकारी, सुशील यादव, हर्ष शर्मा, राजेश शर्मा, राजेश यादव, डॉ. ज़फर सैफी नवीन जोशी अफजल फौजी राजू पांडे रितेश सागर नवीन पालीवाल समेत सैकड़ों पत्रकार मौजूद रहे। इधर तलवार के सिर पर अध्यक्ष का ताज सजने से पत्रकारिता जगत, विभिन्न राजनीतिक दलों, समाजिक संगठनों ने खुशी व्यक्त करते हुऐ उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी है।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823