wh उत्तराखंड (बड़ी खबर) यहां महिला समेत तीन मासूम बच्चों की हत्या का मामला आया सामने…… - UK LIVE 24 NEWS NETWORK उत्तराखंड (बड़ी खबर) यहां महिला समेत तीन मासूम बच्चों की हत्या का मामला आया सामने…… - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

उत्तराखंड (बड़ी खबर) यहां महिला समेत तीन मासूम बच्चों की हत्या का मामला आया सामने……

सदर कोतवाली क्षेत्र के घिरौली के जोशीगांव में महिला समेत उसके तीन मासूम बच्चों की हत्या का दुस्साहसिक मामला सामने आया है। मृतका का पति गायब है। शव लगभग सप्ताह भर पुराने हैं। दुर्गंध उठने से गुरुवार शाम घटना का पता चला। रात में पहुंची पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया है और पोस्टमार्टम कराने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

मूल रूप से कपकोट तहसील के शामा निवासी भूपाल राम घिरौली जोशीगांव में गोविंद बिष्ट के मकान में किराए पर रहता है। गुरुवार शाम कुछ युवक मकान की ओर पानी की लाइन ठीक करने पहुंचे। उन्हें वहां दुर्गंध का एहसास हुआ। इस पर देहरादून में रहने वाले गोविंद बिष्ट से संपर्क किया। उन्होंने कोतवाल कैलाश नेगी को फोन पर जानकारी दी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) पवन चौहान को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में मिली अहम जिम्मेदारी, देखें अपडेट......

कोतवाल दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। दरवाजा तोड़कर कमरे में दाखिल हुए तो वहां भूपाल राम की 35 वर्षीय पत्नी नीमा देवी, 14 वर्षीय बेटी अंजलि, आठ वर्षीय बेटा कृष्णा और छह माह के भास्कर के शव पड़े थे। पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार वर्मा ने बताया कि अंदर चार लाशें देखकर सभी दंग रह गए। एक बिस्तर पर नीमा देवी का और कुछ दूरी पर अलग-अलग तीन बच्चों के शव थे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/नोएडा:- जन्मदिन पर अमित कुमार ने चैरिटेबल ट्रस्ट को दिए ₹21 हजार, समाजसेवी शुभम अंडोला की पहल ला रही रंग.......

ग्रामीणों के अनुसार जिस मकान में घटना हुई है, वह गांव के किनारे है। इस कारण वहां लोगों का आना-जाना कम ही होता है। ग्रामीणों ने बताया कि छलड़ी के दिन आठ मार्च से परिवार का कोई सदस्य नहीं दिखाई दिया। गुरुवार को शव मिलने से अनुमान लगाया जा रहा है कि घटना छलड़ी के दिन की ही हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/नोएडा:- जन्मदिन पर अमित कुमार ने चैरिटेबल ट्रस्ट को दिए ₹21 हजार, समाजसेवी शुभम अंडोला की पहल ला रही रंग.......

परिवार का मुखिया भूपाल राम मजदूरी और गाजे-बाजे का काम करता था। उस पर काफी कर्ज भी था। मूल रूप से कपकोट के शामा क्षेत्र का रहने वाला है। उसने पिछले कई माह से किराया भी नहीं दिया था। भूपाल राम के विरुद्ध 10 मार्च को ठगी का मुकदमा स्थानीय निवासी सीमा देवी ने कोतवाली में दर्ज कराया है।

स्रोत इंटरनेट मीडिया

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823