wh लालकुआं/गौलापार:- खेल विश्वविद्यालय के भूमि पूजन पर सीएम धामी का हुआ भव्य स्वागत, विधायक मोहन बिष्ट ने बिंदुखत्ता व हल्दूचौड़ में खेल सुविधाओं के विस्तार की मांग उठाई….. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK लालकुआं/गौलापार:- खेल विश्वविद्यालय के भूमि पूजन पर सीएम धामी का हुआ भव्य स्वागत, विधायक मोहन बिष्ट ने बिंदुखत्ता व हल्दूचौड़ में खेल सुविधाओं के विस्तार की मांग उठाई….. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआं/गौलापार:- खेल विश्वविद्यालय के भूमि पूजन पर सीएम धामी का हुआ भव्य स्वागत, विधायक मोहन बिष्ट ने बिंदुखत्ता व हल्दूचौड़ में खेल सुविधाओं के विस्तार की मांग उठाई…..

विधायक मोहन बिष्ट ने बिंदुखत्ता व हल्दूचौड़ में खेल सुविधाओं के विस्तार की मांग उठाई

हल्दूचौड़। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के गौलापार में प्रदेश के प्रथम खेल विश्वविद्यालय के भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखने को मिला।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं/बिन्दुखत्ता:- पूर्व सैनिक चन्द्र सिंह रौतेला से मिले भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेन्द्र सिंह कोश्यारी......

इस दौरान लालकुआं विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए विधानसभा क्षेत्र में खेल सुविधाओं के विस्तार की आवश्यकता को प्रमुखता से उठाया। विधायक ने मुख्यमंत्री से बिंदुखत्ता में शहीद मोहन नाथ गोस्वामी मिनी स्टेडियम तथा हल्दूचौड़ में शहीद सुधीर बमेठा स्टेडियम के निर्माण को स्वीकृति प्रदान करने और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने का अनुरोध किया।

विधायक ने कहा कि क्षेत्र में बड़ी संख्या में युवा खेल प्रतिभाएं मौजूद हैं। बेहतर खेल मैदान एवं आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होने से इन प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का बेहतर अवसर मिलेगा। उन्होंने खेलों के विकास को युवाओं के भविष्य से जोड़ते हुए क्षेत्र में खेल ढांचे को मजबूत करने पर जोर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/लालकुआं:- विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने दी मंडल अध्यक्ष विजय ‘रोहित’ दुम्का को जन्मदिन की शुभकामनाएं

कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित एवं पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। उपस्थित लोगों ने प्रदेश के प्रथम खेल विश्वविद्यालय की स्थापना को उत्तराखंड की खेल प्रतिभाओं के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया। इससे खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, आधुनिक सुविधाएं और खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के नए अवसर मिलने की उम्मीद जताई गई।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं/देहरादून:- विकास कार्यों को लेकर विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने देहरादून में की ताबड़तोड़ मुलाकातें, मुख्यमंत्री समेत मंत्रियों व अधिकारियों से उठाए क्षेत्र के प्रमुख मुद्दे.....

इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश, मनीष बोरा एवं ललित प्रश्नावली सहित भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, खिलाड़ी एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे। हल्दूचौड़ मंडल अध्यक्ष विजय “रोहित” दुम्का सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में सहभागिता की।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823