wh Uttarakhand: भाजपा ने चंपावत जिले के मंडल अध्यक्षों/मंडल प्रतिनिधियों की सूची की जारी, देखें अपडेट:- - UK LIVE 24 NEWS NETWORK Uttarakhand: भाजपा ने चंपावत जिले के मंडल अध्यक्षों/मंडल प्रतिनिधियों की सूची की जारी, देखें अपडेट:- - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

Uttarakhand: भाजपा ने चंपावत जिले के मंडल अध्यक्षों/मंडल प्रतिनिधियों की सूची की जारी, देखें अपडेट:-

भाजपा ने चंपावत जिले के मंडल अध्यक्षों/मंडल प्रतिनिधियों की सूची की जारी

चंपावत
रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट

भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश चुनाव अधिकारी खजान दास के अनुमोदन एवं विधानसभा अनुसार पर्यवेक्षक गणों की सहमति के पश्चात भाजपा ने चंपावत में संगठन पर्व के अंतर्गत संपन्न हुई मंडल अध्यक्ष निर्वाचन प्रक्रिया के उपरांत चंपावत जिले के निम्नलिखित कार्यकर्ताओं को मंडल अध्यक्ष व मंडल प्रतिनिधि घोषित किया है।

चंपावत भाजपा जिला अध्यक्ष निर्मल महरा बताया जिले में 11 मंडलों के अध्यक्ष व प्रतिनिधि की घोषणा कर दी गई है जिनमें बाराकोट मंडल के लिए राकेश बोरा अध्यक्ष, टीका सिंह बोरा मंडल प्रतिनिधि।

राकेश बोरा, मंडल अध्यक्ष, बाराकोट

जबकि लोहाघाट नगर मंडल के लिए गिरीश कुवर, दीपक ओली मंडल प्रतिनिधि, लोहाघाट ग्रामीण मंडल अध्यक्ष देवेंद्र पाटनी, महेंद्र सिंह मंडल प्रतिनिधि, रीठा साहिब मंडल

गिरीश कुंवर, मंडल अध्यक्ष, लोहाघाट नगर

अध्यक्ष जगदीश सिंह बोरा, रमेश परवाल मंडल प्रतिनिधि, पाटी मंडल अध्यक्ष जगदीश चंद्र जोशी, दीपक भट्ट मंडल प्रतिनिधि, चंपावत नगर मंडल अध्यक्ष सुनील पुनेठा, नंदन तड़ागी मंडल प्रतिनिधि ,चंपावत ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रकाश बिनवाल ,महेश पगरिया मंडल प्रतिनिधि , मंच तामली मंडल अध्यक्ष कैलाश सिंह बोरा,महेश पाठक मंडल प्रतिनिधि ,धूरा अमोड़ी गोविंद सिंह (गुमान) मंडल अध्यक्ष , भुवन चंद्र भट्ट मंडल प्रतिनिधि ,टनकपुर मंडल अध्यक्ष मुकेश जोशी, भीम रजवार मंडल प्रतिनिधि तथा बनबसा मंडल अध्यक्ष कमलेश भट्ट ,विनीत जोशी को मंडल प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है।

निर्मल मेहरा, भाजपा जिलाध्यक्ष, चंपावत

वहीं सोमवार को भाजपा जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सभी मंडल अध्यक्षों व प्रतिनिधियों को बधाइयां देते हुए मिष्ठान वितरण कर खुशियां जताई।

नवनिर्वाचित लोहाघाट नगर मंडल अध्यक्ष गिरीश कुवर व बाराकोट मंडल अध्यक्ष राकेश बोरा ने पार्टी हाई कमान को धन्यवाद देते हुए कहा उन्हें पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंप है उसका वह ईमानदारी से निर्वहन करेंगे तथा हमेशा पार्टी हित में कार्य करेंगे इस दौरान कई भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823