wh Uttarakhand Breaking: रिश्वत लेते दरोगा का वीडियो हुआ वायरल, बैठी जांच - UK LIVE 24 NEWS NETWORK Uttarakhand Breaking: रिश्वत लेते दरोगा का वीडियो हुआ वायरल, बैठी जांच - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

Uttarakhand Breaking: रिश्वत लेते दरोगा का वीडियो हुआ वायरल, बैठी जांच

परिवहन विभाग उत्तराखंड के एक दारोगा का वीडियो सामने आया है. जिसमे दारोगा रिश्वत लेते हुए नजर आ रहा है. ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा व्यक्ति उत्तराखंड परिवहन विभाग का दारोगा बताया जा रहा है, जो इस वक्त हरिद्वार में तैनात है.

वीडियो करीब 36 सेकेंड का है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि कार में बैठा व्यक्ति उत्तराखंड परिवहन विभाग के दारोगा से रिक्वेस्ट कर रहा है कि उसके पास ज्यादा पैसे नहीं है. कार में बैठा व्यक्ति जब रुपए देता हो तो दारोगा कहते हुए सुनाई दे रहा है कि ये तीन है, चार बोले है. इसके बाद कार में बैठा व्यक्ति अपनी मजबूरी गिनाते हुए चार हजार रुपए निकलता है और दारोगा का हाथ में थमा देता है.

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/बिन्दुखत्ता:- नवरात्रि पर मानवता की मिसाल: हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट ने कैंसर पीड़ित परिवार की मदद को बढ़ाया हाथ........

इसके बाद दारोगा कहता है कि अपने कागजात पूरा करा लेना, ड्राइवर भी हां करके वहां से निकल जाता है. मिली जानकारी के अनुसार ये वीडियो हरिद्वार के चंडीघाट चौक का है, जो अभी सामने आया है. इसी वीडियो की लेकर ईटीवी भारत ने हरिद्वार की आरटीओ रश्मि पंथ से बात की और वीडियो की सच्चाई जानने का प्रयास किया.

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/बिन्दुखत्ता:- नवरात्रि पर मानवता की मिसाल: हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट ने कैंसर पीड़ित परिवार की मदद को बढ़ाया हाथ........

आरटीओ रश्मि पंथ ने बताया कि ये वीडियो उनके भी संज्ञान में आया है. इसीलिए उन्होंने तत्काल कार्रवाई करते हुए वीडियो में दिख रहे दारोगा को कार्यालय से अटैच कर दिया है. मामले की जांच भी बैठा दी गई है. यह वीडियो कब का है और इसकी सत्यता क्या है, इस पर फिलहाल कुछ भी कहना मुश्किल है. जांच रिपोर्ट के बाद ही इस पर कुछ कहा जा सकता है, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/बिन्दुखत्ता:- नवरात्रि पर मानवता की मिसाल: हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट ने कैंसर पीड़ित परिवार की मदद को बढ़ाया हाथ........

स्रोत im

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823